ओणम के रंग
Class 4 · Hindi · 26 Questions
ओणम का त्योहार कब मनाया जाता है?
ओणम का त्योहार किस पौराणिक कथा पर आधारित है?
आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
आपको कौन-सा त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
त्योहार वाले दिन आप क्या-क्या करते हैं?
प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र (☉) बनाइए —
स्तंभ 'क' का स्तंभ 'ख' से मिलान कीजिए —
ओणम के भोज में कौन-कौन से भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं? किसी एक भोज्य पदार्थ के बारे में विस्तार से लिखिए।
आपके राज्य में कौन-से त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं? उन त्योहारों की कौन-सी बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं?
ओणम में गाए जाने वाले लोकगीत में महाबली के शासन की किन विशेषताओं का उल्लेख है?
पाठ में आए किस उल्लेख के आधार पर कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे?
पाठ में आई किन बातों से पता चलता है कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है?
अपने घर के बड़ों से बातचीत करके पता लगाइए कि वे अपने जीवन के बीते हुए किन-किन अवसरों को याद करके प्रसन्न होते हैं। उन बातों को अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
आपके घर के सदस्य आपकी किन बातों से प्रसन्न होते हैं? वे आपकी प्रसन्नता के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं? आप उनके प्रति आभार कैसे व्यक्त करते हैं?
पाठ में आई उस पंक्ति को चिह्नित करके लिखिए जिससे यह पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
कक्षा में पाँच-पाँच विद्यार्थियों का समूह बनाकर आपस में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि हमारे देश में खेतों की उपज से जुड़े और कौन-कौन से त्योहार हैं। ऐसे त्योहारों की सूची भी तैयार कीजिए।
पाठ में आए कुछ वाक्यों के अंश नीचे लिखे हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए — 'हल्की-हल्की बयार के झोंके', 'ऊँचे-ऊँचे दीपदान', 'नन्हें-नन्हें सफेद द्रोण-पुष्प'। इन वाक्यांशों में 'हल्की', 'ऊँचे' तथा 'नन्हें' शब्दों का दो बार प्रयोग किया गया है। अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए कि विशेषता बताने वाले शब्दों का एक साथ दो बार प्रयोग करने से वाक्य में किस प्रकार का विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है। आप भी ऐसे कुछ वाक्य लिखिए।
नीचे दए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए — (क) पूर्व दिशा में सह्य पर्वत के पीछे से जब सूरज निकलता है तो पश्चिमी तट पर समुद्र की लहरें चमकने लगती हैं। (ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ फूलों पर मँडराती दिखाई देती हैं। (ग) वर्षा के बादल छँटते ही ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ थम जाती हैं। उपर्युक्त वाक्यों में 'चमकना', 'मँडराना' और 'थमना' शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी लेखन-पुस्तिका में वाक्य बनाइए।
इस पाठ में आए विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) को छाँटकर लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
केरल की मुख्य भाषा मलयालम है। इस शब्द को उलटकर पढ़ें तो भी यह मलयालम ही पढ़ा जाएगा। ऐसे और भी शब्द हैं जो आगे-पीछे से पढ़ने पर एक समान रहते हैं, जैसे - सरस और जहाज। आप भी पाँच-पाँच की टोलियों में ऐसे और शब्द खोजिए।