उत्पादन के कारक

Class 8 · Social Science Part 1 · 31 Questions

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

उत्पादन के कौन-कौन से कारक हैं?

2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

ये कारक कैसे अंतर्संबंधित हैं?

3intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

उत्पादन में मानव पूँजी की क्या भूमिका है और इसके सहायक तत्व कौन-से हैं?

आइए पता लगाएँ-1beginner🔧 Apply2 marksEssay

छोटे-छोटे समूहों में अपने स्थानीय क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन करें। यह देखिए कि वहाँ विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एवं सेवाएँ कैसे बनती हैं या प्रदान की जाती हैं?

आइए पता लगाएँ-2intermediate✨ Create3 marksEssay

यहाँ लता, आशा, मोहन और किरण द्वारा बनाया गया एक छोटा-सा प्रतिवेदन (रिपोर्ट) दिया गया है। आप भी अपनी चयनित दुकानों के लिए इस प्रकार का एक प्रतिवेदन बना सकते हैं।

दुकानों के प्रकारआपके क्षेत्र में संख्याउत्पादित वस्तुएँ या प्रदत्त सेवाएँआवश्यक इनपुट्स के प्रकार
किराने की दुकान13खाद्यान्न (अनाज), दूध, ब्रेडडिब्बाबंद वस्तुएँ, शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुएँ, भंडारण का स्थान
भोजनालय/फूड स्टॉल8पका हुआ भोजन, नाश्ता, पेय पदार्थकच्ची सामग्री जैसे सब्जियाँ और फल, गैस, बर्तन, रसोइया/ सहायक
सब्जी विक्रेता15ताजी सब्जियाँ एवं फलताजा उत्पाद, टोकरियाँ, तराजू, ठेला या स्टॉल
मोबाइल रिपेयर की दुकान4मोबाइल रिपेयर एवं उससे संबंधित सामग्रीउपकरण, कलपुर्जे, मोबाइल के अवयवों और उनके कार्यों का ज्ञान एवं कौशल
सैलून/पार्लर3बाल काटना, साज-सज्जा एवं सौंदर्य सेवाएँकैंची, क्रीम, सौंदर्य उत्पाद, जल, विद्युत
आइए पता लगाएँ-7beginner💡 Understand2 marksShort Answer

अपने प्रतिवेदन का पुनरावलोकन करें। आपकी सूची में से किन वस्तुओं को 'भूमि' की श्रेणी में रखा जा सकता है?

आइए विचार करें-1intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

आधारभूत संरचनाएँ एवं स्वास्थ सेवा संबंधी व्यवस्थाएँ, जैसे— अस्पताल, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, चिकित्सक, औषधालय, रोग परीक्षण केंद्र आदि मानव पूँजी को विकसित करने में किस प्रकार अपनी भूमिका निभाते हैं?

आइए पता लगाएँ-8intermediate🔧 Apply3 marksEssay

आइए, एक लघु प्रयोग करते हैं। अपने परिवार एवं पड़ोस के 10 कार्यरत वयस्कों की एक सूची बनाएँ। उनसे उनके कार्यस्थल की संस्कृति का वर्णन करने के लिए कहें। इस विवरण को अपने सहपाठियों के साथ साझा करें। आपने क्या जाना? ऐसे कौन-से विशेषण हैं जो अधिकतर प्रयोग किए गए हैं।

आइए पता लगाएँ-9intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

'अतीत के चित्रपट' वाले अध्यायों में आपने भारत में अनेक शताब्दियों से चले आ रहे कला एवं पुरातत्व के उदाहरण देखे। आपकी दृष्टि में ऐसे कौन-से कारक रहे होंगे जिन्होंने निर्माणकर्ताओं को अपने कार्य में इतनी उच्चस्तरीय दक्षता प्राप्त करने में सक्षम बनाया होगा। समूह बनाकर चर्चा करें और पूरी कक्षा के साथ साझा करें।

आइए विचार करें-2intermediate🔍 Analyze3 marksLong Answer

राजकीय विद्यालय के कक्षा 8 के विद्यार्थी हर्ष को दो वर्ष पूर्व अपना विद्यालय छोड़ना पड़ा क्योंकि उसके पिताजी की नौकरी चली गई थी। विद्यालयी शिक्षा के दो वर्षों की हानि ने शिवाय को कैसे प्रभावित किया होगा?

आइए विचार करें-3intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

जब किसी व्यवसाय में आवश्यक कौशलयुक्त श्रमिक नहीं मिलते तो उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है?

आइए विचार करें-4intermediate⚖️ Evaluate3 marksEssay

क्या कुछ कार्य अन्य कार्यों से अधिक महत्वपूर्ण हैं? क्या होगा यदि कोई सड़कों की सफाई न करे, कूड़ा न उठाए, किसान फसल उगाना बंद कर दें, चिकित्सक रोगियों के उपचार के लिए उपलब्ध न हों और इसी प्रकार की अन्य परिस्थितियाँ उत्पन्न हो जाएँ।

आइए पता लगाएँ-10intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि उत्पादन की स्वदेशी तकनीकों में अत्यधिक गिरावट आ चुकी है? कक्षा में चर्चा करें।

आइए पता लगाएँ-11intermediate🔧 Apply3 marksEssay

अपने क्षेत्र की कुछ ऐसी तकनीकों और उत्पादों को ढूँढें जिनमें मानव श्रम एवं कौशल का उपयोग हुआ हो। चित्रों एवं पुस्तक का प्रयोग कर कक्षा में इनकी संक्षिप्त व्याख्या करें।

आइए पता लगाएँ-12intermediate🔧 Apply3 marksEssay

अपने क्षेत्र के किसी कारखाने की पहचान करें। अनुमान लगाएँ कि कारखाने के निर्माण में कितनी पूँजी का निवेश हुआ है। यह भी पता करें कि अपने उत्पाद को अंतिम रूप से उत्पादित करने के लिए कारखाने में किस प्रकार के उपकरणों का उपयोग किया जाता है?

आइए विचार करें-5intermediate🔍 Analyze3 marksLong Answer

ऊपर दिए गए उदाहरण से युवा उद्यमी कौन-कौन सी बातें सीख सकते हैं? (संदर्भ: जे.आर.डी. टाटा— उद्यमी, उद्योगपति एवं परोपकारी व्यक्ति। जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा भारत के बड़े उद्यमियों में से एक थे और आधुनिक भारत के निर्माण में इनकी बड़ी भूमिका थी। उनका जन्म 1904 में हुआ था। कालांतर में वह देश के एक बड़े व्यावसायिक समूह 'टाटा समूह' के प्रमुख बने। उनका यह मानना था कि व्यवसायों का उद्देश्य केवल लाभ अर्जित करना नहीं, अपितु समाज की सेवा करना भी होना चाहिए। 1932 में उन्होंने भारत की पहली हवाई सेवा 'टाटा एयरलाइन्स' प्रारंभ की, जो बाद में 'एयर इंडिया' बनी। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने अपना विस्तार कई क्षेत्रों, जैसे— इस्पात, वाहन निर्माण, विद्युत उत्पादन एवं वितरण, रसायन निर्माण आदि में किया। जे.आर.डी. टाटा अपने कर्मचारियों की देखभाल करने और उन्हें कार्य करने की उत्तम परिस्थितियाँ प्रदान करने में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में भी प्रसिद्ध थे। वह ईमानदार, परिश्रमी एवं उन्नत विचारों वाले व्यक्ति थे। 1992 में देश की सेवा के लिए उन्हें भारत सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' प्रदान किया गया।)

आइए विचार करें-6intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

क्या उद्यमी का वर्तमान ज्ञान तात्कालिक समस्या के समाधान में सहायक होता है अथवा इसके लिए उन्हें अन्य स्रोतों की आवश्यकता पड़ती है?

आइए विचार करें-7intermediate⚖️ Evaluate3 marksLong Answer

क्या किसी उद्यमी की एकमात्र प्रेरणा लाभ कमाना ही होना चाहिए? क्यों अथवा क्यों नहीं?

आइए विचार करें-8intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

एक सफल उद्यमी बनने के लिए व्यक्तित्व में और कौन-से गुणों की आवश्यकता होती है?

इन-टेक्स्ट-1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

क्या आपने देखा है कि किस प्रकार पुरानी प्रौद्योगिकी को एक नई और उत्तम प्रौद्योगिकी से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है?

Page 1