द्रव्य की प्रकृति — तत्व, यौगिक और मिश्रण

Class 8 · Science · 20 Questions

2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

तत्वों को संयोजित कर एक यौगिक को कैसे बनाया जा सकता है?

3advanced⚖️ Evaluate3 marksLong Answer

वायु से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने वाले यौगिक की खोज पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान हेतु किस प्रकार योगदान दे सकती है?

1beginner🔧 Apply1 markVery Short

क्या आप अपने आस-पास विषमरूपी मिश्रणों के कुछ अन्य उदाहरण पहचान सकते हैं?

2beginner🔧 Apply1 markVery Short

क्या आप कुछ समरूप मिश्रणों की सूची बना सकते हैं?

3intermediate💡 Understand3 marksFill in the Blanks

निम्नलिखित तालिका 8.1 में विभिन्न प्रकार के मिश्रण और उनके उदाहरण दर्शाए गए हैं। चौथा स्तंभ (समरूप या विषमरूप) पूर्ण कीजिए—

तालिका 8.1 — विभिन्न प्रकार के मिश्रण

क्र. सं.मिश्रण का प्रकारउदाहरणसमरूप या विषमरूप
1.गैस और गैसवायुसमरूप
2.गैस और द्रववातित जल (सोडा जल)
जल में घुली ऑक्सीजन..................

3.ठोस और गैसवायु में कार्बन कण..................
4.द्रव और द्रवजल में ऐसीटिक अम्ल (सिरका)
तेल और जल..................

5.ठोस और द्रवरेत और जल
समुद्री जल..................

6.ठोस और ठोसबेकिंग पाउडर (बेकिंग सोडा और टार्टरिक अम्ल)
मिश्रधातु..................

1intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

विज्ञान के अनुसार आप दूध, डिब्बाबंद फलों के रस, बेकिंग सोडा, चीनी और मृदा को मिश्रण या शुद्ध पदार्थों के रूप में कैसे वर्गीकृत करेंगे?

1intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

जब जल में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसें प्राप्त होती हैं। यह परिवर्तन रासायनिक है या भौतिक? इसके लिए आप कक्षा 7 की पाठ्यपुस्तक विज्ञान के अध्याय 'हमारे आस-पास के परिवर्तन— भौतिक एवं रासायनिक' का स्मरण कीजिए।

1intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

निम्नलिखित अभिक्रिया पर विचार कीजिए जहाँ दो पदार्थ 'अ' और 'ब' संयोजित होकर एक उत्पाद 'स' बनाते हैं— अ + ब → स मान लीजिए कि 'अ' और 'ब' को रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा सरल पदार्थों में नहीं तोड़ा जा सकता है। इस जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

2intermediate🔍 Analyze1 markMCQ

अभिकथन— वायु एक मिश्रण है। कारण— मिश्रण तब बनता है जब दो या दो से अधिक पदार्थ बिना किसी रासायनिक परिवर्तन के मिश्रित होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सत्य है?

3intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

जल ऑक्सीजन और हाइड्रोजन तत्वों से निर्मित एक यौगिक है। इसके गुणधर्म ऑक्सीजन और हाइड्रोजन के गुणधर्मों से भिन्न हैं। इस कथन की पुष्टि कीजिए।

5intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

लोहा आर्द्र वायु के साथ अभिक्रिया करके आयरन ऑक्साइड बनाता है और मैग्नीशियम ऑक्सीजन में दहन के पश्चात मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है। उपर्युक्त अभिक्रियाओं में सम्मिलित सभी पदार्थों को तत्वों, यौगिकों या मिश्रणों के रूप में औचित्य सहित वर्गीकृत कीजिए।

6intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

निम्नलिखित को तालिका 8.3 में तत्वों, यौगिकों या मिश्रणों के रूप में वर्गीकृत कीजिए। कार्बन डाइऑक्साइड, रेत, समुद्री जल, मैग्नीशियम ऑक्साइड, गदला जल, ऐलुमिनियम, सोना, ऑक्सीजन, जंग, आयरन सल्फाइड, ग्लूकोस, वायु, जल, फलों का रस, नाइट्रोजन, सोडियम क्लोराइड, सल्फर, हाइड्रोजन, बेकिंग सोडा।

तालिका 8.3

तत्वयौगिकमिश्रण

इनमें से शुद्ध पदार्थों की पहचान कीजिए एवं इन्हें नीचे सूचीबद्ध कीजिए। शुद्ध पदार्थ

7intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

लौह चूर्ण और गंधक चूर्ण के मिश्रण को गरम करने पर कौन-सा नया पदार्थ बनता है और यह मूल मिश्रण से किस प्रकार भिन्न होता है? अभिक्रिया का समीकरण शब्दों में लिखिए।

8intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

क्या किसी पदार्थ को तत्व और यौगिक दोनों के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है? स्पष्ट कीजिए कि क्यों अथवा क्यों नहीं।

9advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

यदि जल एक यौगिक न होकर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन का मिश्रण होता तो हमारा दैनिक जीवन किस प्रकार प्रभावित होता?

12intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

सोने को खनिज और धातु दोनों के रूप में कैसे वर्गीकृत किया जा सकता है?

1advanced✨ Create5 marksEssay

दैनिक जीवन में तत्वों, यौगिकों एवं मिश्रणों के अनेक उदाहरण आपने देखे हैं। इन उदाहरणों का उपयोग करते हुए इन तीनों के मध्य अंतर को स्पष्ट करने हेतु चित्रों की सहायता से कॉमिक स्ट्रिप की रचना कीजिए तथा उनके गुणधर्मों तथा उपयोगों को स्पष्ट कीजिए।

2intermediate✨ Create5 marksEssay

कुछ तत्वों (जैसे — फॉस्फोरस, सोडियम), यौगिकों (जैसे — पेनिसिलिन) और मिश्रणों (जैसे — पीतल, काँसा, स्टेनलेस स्टील) के आविष्कारों के विषय में खोज कीजिए। अपनी खोज के परिणामों को कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।

3beginner🔧 Apply3 marksEssay

आइए ढूँढें— अपमार्जक या अल्पाहार जैसी वस्तुओं पर लगे लेबल पढ़िए और उनमें विद्यमान मिश्रणों और यौगिकों को सूचीबद्ध करने का प्रयास कीजिए।

4intermediate⚖️ Evaluate5 marksEssay

समूहों में कार्य कीजिए— एक नाटिका का मंचन कीजिए जिसमें विद्यार्थियों का प्रत्येक समूह किसी तत्व, यौगिक या मिश्रण की भूमिका का निर्वाह करेगा। चर्चा कीजिए कि इनमें से कौन-सी श्रेणी सबसे महत्वपूर्ण है।