एक आशीर्वाद

Class 8 · Hindi · 25 Questions

1beginner💡 Understand1 markMCQ

कविता में किसे संबोधित किया गया है?

  • युवा वर्ग को
  • नागरिकों को
  • बच्चों को
  • श्रमिकों को
2beginner💡 Understand1 markMCQ

"तेरे स्वप्न बड़े हों" पंक्ति में 'स्वप्न' से क्या आशय है?

  • कल्पना की उड़ान भरना
  • आकांक्षाएँ और रुचियाँ रखना
  • बहुत-सी उपलब्धियाँ पाना
  • बड़े लक्ष्य निर्धारित करना
3intermediate💡 Understand1 markMCQ

"उँगली जलाएँ" पंक्ति में उँगली जलाने का भाव है—

  • चुनौतियों को स्वीकार करना
  • प्रकाश का प्रसार करना
  • अग्नि के ताप का अनुभव करना
  • कष्टों से नहीं घबराना
4beginner💡 Understand1 markMCQ

"अपने पाँवों पर खड़े हों" पंक्ति से क्या आशय है?

  • अपने पैरों पर खड़े होना
  • सफलता प्राप्त करना
  • कठिनाइयों का सामना करना
  • आत्मनिर्भर होना
(ख)intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

1intermediate💡 Understand4 marksMatching

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ स्तंभ 1 में दी गई हैं। उन पंक्तियों के भाव या संदर्भ स्तंभ 2 में दिए गए हैं। पंक्तियों को उनके सही भाव अथवा संदर्भों से मिलाइए।

क्रमस्तंभ 1स्तंभ 2
1.भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें1. विविध ज्ञान के प्रति आकृष्ट होना और उसे पाने की लालक होना
2.हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ2. सपनों को आनंद और मुस्कुराहटों में बदलो कठिन परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखो
3.चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें3. भावनाओं में न बहकर वास्तविकता का सामना करना
4....हँसे/मुस्कराएँ/गाएँ4. असंभव से लगने वाले लक्ष्यों के लिए हठ और प्रयास करना
(क)beginner💡 Understand2 marksShort Answer

"जा, तेरे स्वप्न बड़े हों" - इस पंक्ति का क्या अर्थ है?

(ख)intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

"जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें" - इस पंक्ति का क्या अर्थ है?

(ग)intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

"चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें" - इस पंक्ति का क्या अर्थ है?

(क)intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

कविता में सपनों के बड़े होने की बात की गई है। आपके अनुसार बड़े सपने कौन-कौन से हो सकते हैं और क्यों?

(ख)intermediate🔍 Analyze3 marksShort Answer

"हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ/उँगली जलाएँ" पंक्ति में सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ललक की बात की गई है। ललक के साथ और क्या-क्या होना आवश्यक है और क्यों? (संकेत— योजना, प्रयास आदि)

(ग)intermediate✨ Create4 marksEssay

कल्पना कीजिए कि आपका सपना ही आपका मित्र है। आपको उससे बातचीत करनी हो तो क्या बात करेंगे?

(घ)beginner✨ Create3 marksEssay

यदि आप किसी को आशीर्वाद देना चाहते हों तो आप किसे और क्या आशीर्वाद देंगे और क्यों?

1intermediate🔍 Analyze4 marksEssay

इस कविता में सपने को मनुष्य की तरह हँसते, मुस्कुराते, गाते हुए बताया गया है। ध्यान से देखें तो इस कविता में इस प्रकार की अन्य विशेषताएँ भी दिखाई देंगी। उन्हें लिखिए और कक्षा में उन पर चर्चा कीजिए।

1intermediate✨ Create5 marksEssay

इस कविता के आरंभ में एक ही संज्ञा शब्द है 'स्वप्न'। इस शब्द को केंद्र में रखते हुए अनेक क्रिया शब्दों का ताना-बाना बुना गया है, जैसे— चलना, रुकना, मचलना, सीखना, हँसना, मुस्कुराना, गाना, ललचाना और इस प्रकार कविता पूरी हो जाती है। आप भी किसी एक संज्ञा शब्द के साथ विभिन्न क्रिया शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी कविता बनाकर कक्षा में सुनाइए।

उदाहरण के लिए— बादल को घिरते देखा है, गरजते देखा है, बरसते देखा है...

1intermediate⚖️ Evaluate3 marksEssay

इस कविता का शीर्षक 'एक आशीर्वाद' है जो कविता में कहीं भी प्रयुक्त नहीं हुआ है। यदि इस कविता की ही किसी पंक्ति या शब्द को कविता का शीर्षक बनाना हो तो आप कौन-सी पंक्ति या शब्द चुनेंगे और क्यों?

1beginner🔧 Apply4 marksShort Answer

'आना' और 'जाना' दो महत्त्वपूर्ण क्रियाएँ हैं। कक्षा में दो समूह बनाइए। एक समूह का नाम 'आना' और दूसरे समूह का नाम 'जाना' होगा। अब अपने-अपने समूह में इन दोनों क्रियाओं का प्रयोग करते हुए सार्थक वाक्य बनाइए और उन्हें चार्ट पेपर पर चिपकाकर अपनी कक्षा में लगाइए।

1beginner✨ Create5 marksEssay

अपने किसी एक दिन की समस्त गतिविधियों पर ध्यान दीजिए और अपनी डायरी में लिखिए कि आप दिनभर में कब-कब हँसे, कब-कब मुस्कराए, कब-कब गाए, कब-कब रूठे, कब-कब मचले?

(क)beginner💡 Understand3 marksShort Answer

कविता के माध्यम से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने का आशीर्वाद दिया गया है। दिन-प्रतिदिन के जीवन में आपको अपने माता-पिता, अध्यापक एवं परिजनों से किस तरह के आशीर्वाद मिलते हैं? अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

(ख)beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

आप भी अपने से छोटों के प्रति किसी न किसी प्रकार से शुभेच्छा प्रकट करते हैं, उन्हें लिखिए।

Page 1