शासक से शासित तक — सरकार के प्रकार

Class 7 · Social Science Part 1 · 15 Questions

4intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

लोकतंत्र का क्या महत्व है?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

तीनों तरीकों में से आप सबसे अधिक प्रभावी किसे मानते हैं और क्यों?

1intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

विद्यालय का उदाहरण हमें प्रतिनिधित्व की अवधारणा और इसकी कार्यप्रणाली को समझने में सहायता करता है। यद्यपि विद्यार्थियों की समिति, संसदीय और विधायी समिटियों से भिन्न होती है, जैसे कि विद्यालय के कक्षा प्रतिनिधि संसद अथवा विधान सभा के सदस्यों से काफी भिन्न होते हैं। ये भिन्नताएँ क्या हैं? कक्षा में अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए और इन भिन्नताओं की एक सूची बनाइए।

2intermediate✨ Create5 marksEssay

ऊपर दिए गए उदाहरणों का अध्ययन करने के पश्चात लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य सिद्धांतों को सूचीबद्ध करें। अपनी समझ के आधार पर नीचे दी गई गतिविधि कीजिए — आपको अपने विद्यालय में एक विद्यार्थी समिति का गठन करना है। इसके लिए एक योजना बनाइए और उसे लोकतांत्रिक तरीके से लागू कीजिए, यह सुनिश्चित करते हुए कि — समिति के कार्य स्पष्ट रूप से परिभाषित हों। समिति के सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया लोकतांत्रिक हो।

1intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

यदि कोई राजा स्वयं को ईश्वरीय शक्तियों से युक्त मानने लगे, तो क्या हो सकता है? वह अपनी प्रजा पर किस प्रकार शासन करेगा?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

क्या शेन का देश एक लोकतांत्रिक देश कहा जा सकता है?

2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

आपके विचार में शेन का दैनिक जीवन कैसा होगा?

2advanced⚖️ Evaluate3 marksShort Answer

लोकतंत्र क्या अल्पतंत्र में बदल सकता है? लोकतंत्र को सशक्त रखने के लिए लोग क्या कर सकते हैं?

1intermediate⚖️ Evaluate5 marksEssay

आपने सरकार के विभिन्न स्वरूपों की मूलभूत विशेषताएँ सीखी हैं। अब अपनी कक्षा में निम्नलिखित विषयों पर एक लघु भूमिका निर्वाहन (रोल प्ले) नाटिका प्रस्तुत करें — लोकतंत्र, राजतंत्र, अधिनायकतंत्र। इसके पश्चात विचार करें कि कौन-सी शासन व्यवस्था आपको सबसे उपयुक्त लगी?

2beginner💡 Understand3 marksShort Answer

भारत में किस प्रकार की सरकार है और उसे ऐसा क्यों कहा जाता है?

3intermediate💡 Understand5 marksLong Answer

आपने पढ़ा कि सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में स्वतंत्र न्यायपालिका होती है। न्यायपालिका का स्वतंत्र होना क्यों आवश्यक है? कोई तीन कारण बताइए।

4intermediate⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

क्या आपको लगता है कि लोकतांत्रिक सरकार अन्य शासन प्रणालियों से बेहतर है? क्यों?

5intermediate💡 Understand4 marksMatching

नीचे कुछ देशों की शासन पद्धतियों से जुड़ी गतिविधियाँ दी गई हैं। क्या आप इनका मिलान संबंधित शासन प्रणाली से कर सकते हैं?

क्र. सं.देश में प्रचलित प्रथाशासन प्रणाली
1.सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समान रूप से देखा जाता है।अधिनायकतंत्र
2.सरकार प्रत्येक निर्णय के लिए धार्मिक नेताओं से परामर्श करती है।राजतंत्र
3.शासक की मृत्यु के बाद उसका पुत्र राजा बनता है।लोकतंत्र
4.शासक किसी प्रकार के संविधान का अनुपालन करने के लिए बाध्य नहीं है। वह सभी निर्णय अपनी इच्छा के अनुसार लेता है।धर्मतंत्र
7advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में लोकतंत्र के आदर्शों और मूल्यों को प्राप्त करने में कौन-कौन सी बाधाएँ आ सकती हैं? उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है?

8intermediate🔍 Analyze5 marksLong Answer

लोकतंत्र, राजतंत्र और अधिनायकतंत्र से किस प्रकार भिन्न है? स्पष्ट कीजिए।