आपने और आपके सहपाठियों ने एक साबुन बनाया है। इसकी पैकेजिंग के लिए एक लेबल डिजाइन कीजिए। आपके विचार से लेबल पर क्या लिखा होना चाहिए, ताकि उपभोक्ता उत्पाद को बेहतर तरीके से जाँच सकें?
लेबल पर लिखी जानकारी उपभोक्ता को साबुन के गुण, सुरक्षा एवं सही उपयोग के बारे में स्पष्ट रूप से बताती है। एक सुव्यवस्थित लेबल में निम्न बिंदु अवश्य होने चाहिए।
ब्रांड नाम और उत्पाद का प्रकार स्पष्ट रूप से लिखें – उदाहरणः “शुद्ध नेचुरल हर्बल साबुन”।
सक्रिय घटक एवं पूरक संघटक की पूरी सूची डालें, ताकि उपभोक्ता जान सके कि साबुन में कौन-कौन सी सामग्री उपयोग हुई है।
निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच संख्या, निर्माता का नाम, पता, उत्पत्ति स्थान, शुद्ध भार (Net Weight) जैसे 100g या 200g, साथ ही बारकोड एवं MRP अवश्य अंकित करें।
उत्पाद की शुद्धता एवं सुरक्षा के प्रमाण हेतु प्रमाणन चिह्न (जैसे ISI या AGMARK) दिखाएँ। साथ में उपयोग निर्देश, भंडारण की शर्तें (सीधे धूप से बचाएं, नम स्थान पर न रखें) एवं ग्राहक सेवा संपर्क नंबर भी दें। समाप्ति तिथि पार होने पर उत्पाद का उपयोग न करें। पैकेजिंग पुन:चक्रण योग्य होने की जानकारी भी लेबल पर होनी चाहिए।
Explanation
इस उत्तर में लेबल पर आवश्यक सभी सूचनाएं दी गई हैं जैसे ब्रांड नाम, घटक सूची, निर्माण एवं समाप्ति तिथि, निर्माता विवरण, वजन, मूल्य, sertification चिह्न और उपयोग निर्देश ताकि उपभोक्ता उत्पाद की गुणवत्ता, सुरक्षा एवं पर्यावरण संगतता का सहजता से आकलन कर सके।