परीक्षा (कहानी)
Class 6 · Hindi · 27 Questions
महाराज ने दीवान को ही उनका उत्तराधिकारी चुनने का कार्य उनके किस गुण के कारण सौंपा?
- सादगी
- बल
- उदारता
- नीतिकुशलता
दीवान साहब द्वारा नौकरी छोड़ने के निश्चय का क्या कारण था?
- परमात्मा की याद
- बदनामी का भय
- राज-काज संभालने योग्य शक्ति न रहना
- चालीस वर्ष की नौकरी पूरा हो जाना
आपने जो कहानी पढ़ी है, इसका नाम प्रेमचंद ने 'परीक्षा' रखा है। अपने समूह में चर्चा करके लिखिए कि उन्होंने इस कहानी का यह नाम क्यों दिया होगा? अपने उत्तर के कारण भी लिखिए।
यदि आपको इस कहानी को कोई अन्य नाम देना हो तो क्या नाम देंगे? आपने यह नाम क्यों सोचा, यह भी बताइए?
"इस पद के लिए ऐसे पुरुष की आवश्यकता थी, जिसके हृदय में दया हो और साथ-साथ आत्मबल। हृदय वह जो उदार हो, आत्मबल वह जो आपत्ति का वीरता के साथ सामना करे। ऐसे गुणवाले संसार में कम हैं और जो हैं, वे कीर्ति और मान के शिखर पर बैठे हुए हैं।" इस पंक्ति का अर्थ समझाइए।
नौकरी की चाह में आए लोगों ने नौकरी पाने के लिए कौन-कौन से प्रयत्न किए?
"उसे किसान की सूरत देखते ही सब बातें ज्ञात हो गईं" खिलाड़ी को कौन-कौन सी बातें पता चल गईं?
"मगर उन आँखों में सत्कार था, इन आँखों में ईर्ष्या।" किनकी आँखों में सत्कार था और किनकी आँखों में ईर्ष्या थी? क्यों?
कहानी में से वे वाक्य खोजकर लिखिए जिनसे पता चलता है कि शायद युवक बुड्ढे किसान की असलियत पहचान गया था।
कहानी में से वे वाक्य खोजकर लिखिए जिनसे पता चलता है कि नौकरी के लिए आए लोग किसी तरह बस नौकरी पा लेना चाहते थे।
कहानी को एक बार ध्यान से पढ़िए। आपको इस कहानी में और कौन-कौन सी विशेष बातें दिखाई दे रही हैं? अपने समूह में मिलकर उनकी सूची बनाइए।
महाराज के सामने क्या समस्या थी? उन्होंने इसका क्या समाधान खोजा?
दीवान के सामने क्या समस्या थी? उन्होंने इसका क्या समाधान खोजा?
नौकरी के लिए आए लोगों के सामने क्या समस्या थी? उन्होंने इसका क्या समाधान खोजा?
"स्वार्थ था, मद था, मगर उदारता और वात्सल्य का नाम भी न था।" इस वाक्य में कुछ शब्दों के नीचे रेखा खिंची हुई है। ये सभी नाम हैं, लेकिन दिखाई देने वाली वस्तुओं, व्यक्तियों या जगहों के नाम नहीं हैं। ये सभी शब्द मन के भावों के नाम हैं। आप कहानी में से ऐसे ही अन्य नामों को खोजकर लिखिए।
कहानी में युवक और किसान की बातचीत संवादों के रूप में दी गई है। यह भी बताया गया है कि उन दोनों ने ये बातें कैसे बोलीं। अपने समूह के साथ मिलकर तैयारी कीजिए और कहानी के इस भाग को कक्षा में अभिनय के द्वारा प्रस्तुत कीजिए।
विपरीतार्थक शब्दों के सही जोड़े बनाइए: | स्तंभ 1 | स्तंभ 2 | | 1. आना | 1. निर्दयी | | 2. गुण | 2. निराशा | | 3. आदर | 3. जीत | | 4. स्वस्थ | 4. अवगुण | | 5. कम | 5. अस्वस्थ | | 6. दयालु | 6. अधिक | | 7. योग्य | 7. जाना | | 8. हार | 8. अयोग्य | | 9. आशा | 9. अनादर |
"गहरे पानी में पैठने से ही मोती मिलता है।" इस कहावत का अर्थ समझाइए। कहानी से इस कहावत को कैसे जोड़ा जा सकता है?
नीचे कुछ कहावतें और उनके भावार्थ दिए गए हैं। आप इन कहावतों को कहानी से जोड़कर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए:
- अधजल गगरी छलकत जाए
- अब पछताए होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत
- एक अनार सौ बीमार
- जो गरजते हैं वे बरसते नहीं हैं
- जहाँ चाह, वहाँ राह
"दूसरे दिन देश के प्रसिद्ध पत्रों में यह विज्ञापन निकला" - देश के प्रसिद्ध पत्रों में नौकरी का विज्ञापन किसने निकलवाया होगा? आपको ऐसा क्यों लगता है?