हार की जीत (कहानी)
Class 6 · Hindi · 23 Questions
सुलतान के छीने जाने का बाबा भारती पर क्या प्रभाव हुआ?
"बाबा भारती भी मनुष्य ही थे।" इस कथन के समर्थन में लेखक ने कौन-सा तर्क दिया है?
अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
आपने अभी जो कहानी पढ़ी है, इसका नाम सुदर्शन ने 'हार की जीत' रखा है। अपने समूह में चर्चा करके लिखिए कि उन्होंने इस कहानी को यह नाम क्यों दिया होगा? अपने उत्तर का कारण भी लिखिए।
यदि आपको इस कहानी को कोई अन्य नाम देना हो तो क्या नाम देंगे? आपने यह नाम क्यों सोचा, यह भी बताइए।
बाबा भारती ने डाकू खड़गसिंह से कौन-सा वचन लिया?
पंक्तियों पर चर्चा: "भगवत-भजन से जो समय बचता, वह घोड़े को अर्पण हो जाता।"
पंक्तियों पर चर्चा: "बाबा ने घोड़ा दिखाया घमंड से, खड़गसिंह ने घोड़ा देखा आश्चर्य से।"
पंक्तियों पर चर्चा: "वह डाकू था और जो वस्तु उसे पसंद आ जाए उस पर अपना अधिकार समझता था।"
पंक्तियों पर चर्चा: "बाबा भारती ने निकट जाकर उसकी ओर ऐसी आँखों से देखा जैसे बकरा कसाई की ओर देखता है और कहा, यह घोड़ा तुम्हारा हो चुका है।"
पंक्तियों पर चर्चा: "उनके पाँव अस्थबल की ओर मुड़े परंतु फाटक पर पहुँचकर उनको अपनी भूल प्रतीत हुई।"
"दोनों के आँसुओं का उस भूमि की मिट्टी पर परस्पर मेल हो गया।" (क) किस-किस के आँसुओं का मेल हो गया था?
"दोनों के आँसुओं का उस भूमि की मिट्टी पर परस्पर मेल हो गया।" (ख) दोनों के आँसुओं में क्या अंतर था?
कहानी पढ़कर आप बाबा भारती के जीवन के विषय में बहुत कुछ जान चुके हैं। अब आप कहानी के आधार पर बाबा भारती की दिनचर्या लिखिए। वे सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक क्या-क्या करते होंगे, लिखिए। इस काम में आप थोड़ा-बहुत अपनी कल्पना का सहारा भी ले सकते हैं।
अब आप अपनी दिनचर्या भी लिखिए।
इस कहानी की कौन-कौन सी बातें आपको पसंद आईं? आपस में चर्चा कीजिए।
कोई भी कहानी पाठक को तभी पसंद आती है जब उसे अच्छी तरह लिखा गया हो। लेखक कहानी को अच्छी तरह लिखने के लिए अनेक बातों का ध्यान रखते हैं, जैसे—शब्द, वाक्य, संवाद आदि। इस कहानी में आए संवादों के विषय में अपने विचार लिखो।
कहानी से चुनकर कुछ मुहावरे नीचे दिए गए हैं— लड़ू होना, हृदय पर साँप लोटना, फूले न समाना, मुँह मोड़ लेना, मुख खिल जाना, न्योछावर कर देना। कहानी में इन्हें खोजकर इनका प्रयोग समझिए।
अब इनका प्रयोग करते हुए अपने मन से नए वाक्य बनाइए।
इस कहानी में तीन मुख्य पात्र हैं— बाबा भारती, डाकू खड़गसिंह और सुलतान घोड़ा। इनके गुणों को बताने वाले शब्दों से दिए गए शब्द-चित्रों को पूरा कीजिए।