प्रकृति की लय

Class 5 · The World Around Us · 8 Questions

1beginner🧠 Remember5 marksLong Answer

उस समय का स्मरण कीजिए जब आप कक्षा 3 और 4 में थे। आपने अपने मित्रों, विद्यालय, वातावरण और स्वयं के अंदर जो भी परिवर्तन देखे उनके विषय में सोचिए और लिखिए।

कक्षा 3कक्षा 4कक्षा 5
आप और आपके मित्र
विद्यालय
आस-पास का परिवेश
3intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

ऐसे कौन-से परिवर्तन हैं जो प्रतिवर्ष बार-बार होते हैं?

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

रात और दिन होने का क्या कारण है?

1beginner🧠 Remember1 markVery Short

आपके क्षेत्र में ऋतुओं को क्या कहते हैं?

1intermediate⚖️ Evaluate3 marksLong Answer

जब ऋतु परिवर्तित होती है तो आप कैसा अनुभव करते हैं? क्या आप चाहेंगे कि वर्षभर केवल एक ही ऋतु बनी रहे? अपने दिए गए उत्तर के लिए कारण भी बताइए।

1intermediate💡 Understand4 marksMatching

हमारे बहुत-से पर्व ऋतुओं से संबंधित हैं। आइए देखते हैं कि क्या आप इन पर्वों का उन ऋतुओं से मिलान कर सकते हैं जिनमें उन्हें मनाया जाता है?

क्रमांकपर्वऋतु
1.पोंगल, मकर संक्रांति(क)वसंत — जब फूल खिलते हैं
2.होली(ख)शरद — जब उपज प्राप्त होती है
3.दीपावली(ग)नव वर्ष और उपज या पैदावार का उत्सव
4.बैसाखी, गुड़ी पड़वा, विषु, रोंगाली बिहू(घ)शीत
1beginner🧠 Remember3 marksLong Answer

ऋतुओं में आए परिवर्तनों के विषय में अपने अनुभव बताइए।

2advanced🔍 Analyze5 marksLong Answer

अपने परिवार के सदस्यों से ऋतुओं के विषय में चर्चा कीजिए और उनके अनुभवों को लिखिए। क्या आपको ऋतुओं के क्रम या उनमें होने वाले परिवर्तनों में कोई बड़ा अंतर दिखाई दिया? आपके अनुसार इन परिवर्तनों के क्या कारण हो सकते हैं?