निम्नलिखित समस्याओं को हल कीजिए।
एक सिनेमाघर में सीटों की 8 पंक्तियाँ है और प्रत्येक पंक्ति में 12 कुर्सियाँ हैं। यदि आधी कुर्सियाँ भरी हुई हों तो कितने व्यक्ति चलचित्र देख रहे हैं? यदि 3 और पंक्तियाँ भर जाती हैं तो कुल कितने व्यक्ति बैठे होंगे?
पहले 48 व्यक्ति चलचित्र देख रहे हैं; 3 और पंक्तियाँ भरने पर कुल 84 व्यक्ति बैठे होंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के मध्य एक टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने दो पारियों में 24 चौके और 18 छक्के लगाए। सभी चौकों और छक्कों से कुल कितने रन बने? 234 रन विकेटों के बीच दौड़कर बनाए गए यदि 23 रन अतिरिक्त बने थे तो भारतीय टीम ने दोनों पारियों में कुल कितने रन बनाए थे?
चौकों और छक्कों से 204 रन बने; भारतीय टीम के कुल रन = 461।
अंजली ने सुधा इलेक्ट्रिकल्स से 15 बल्ब और 12 ट्यूबलाइट क्रय की। प्रत्येक बल्ब का मूल्य ₹ 25 और प्रत्येक ट्यूबलाइट का मूल्य ₹ 34 है। अंजली को दुकानदार को कितनी धनराशि देनी चाहिए?
अंजली को दुकानदार को ₹783 देनी चाहिए।
एक दुकानदार चावल की 28 बोरियों का विक्रय करता है। प्रत्येक बोरी का मूल्य ₹ 350 है। चावल की बोरियाँ विक्रय कर उसने कितनी धनराशि अर्जित की?
दुकानदार ने ₹9800 अर्जित की।
एक विद्यालय के पुस्तकालय में 86 अलमारियाँ हैं और प्रत्येक अलमारी में 162 पुस्तकें हैं। पुस्तकालय में विद्यमान पुस्तकों की संख्या ज्ञात कीजिए।
पुस्तकालय में कुल 13932 पुस्तकें हैं।
Explanation
यह प्रश्न गुणन के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर आधारित है। प्रत्येक भाग में दी गई संख्याओं का गुणन करके तथा आवश्यकतानुसार योग करके उत्तर प्राप्त किया गया है।