साङकेन
Class 5 · Hindi · 13 Questions
त्योहारों पर घरों में कई प्रकार की मिठाइयाँ और नमकीन बनाई जाती हैं। आपको कौन-सी मिठाइयाँ और नमकीन अच्छी लगती हैं? वे किस त्योहार पर बनाई जाती हैं?
आप कौन-से त्योहार मनाते हैं? उनमें और साङकेन में कौन-कौन सी समानताएँ हैं?
हमारे देश में अनेक अवसरों पर शोभायात्राएँ (जुलूस) निकाली जाती हैं। आपने कौन-कौन सी शोभायात्राएँ देखी हैं? उनके बारे में अपने अनुभव बताइए।
आप नया वर्ष कब और कैसे मनाते हैं?
साङकेन क्यों मनाया जाता है?
भगवान बुद्ध का मंदिर कहाँ बना हुआ था?
लोग बहुत देर तक एक-दूसरे पर पानी डालते रहे क्योंकि —
"यहाँ के लोगों के मुखों पर सदैव मुस्कान बनी रहती है।" इस वाक्य का क्या अर्थ है?
पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। इन्हें हिंदी वर्णमाला के क्रम में लिखिए, जैसे — कलम, खरगोश, गगन... करेला, समय, मठ, तट, नमकीन, जल, वन, मटका
आपके घर में त्योहारों के लिए कौन-कौन सी तैयारियाँ की जाती हैं?
आपके घर पर त्योहारों के समय कौन-कौन, क्या-क्या काम करता है? सूची बनाइए।
इस पाठ में आपको सबसे अच्छा क्या लगा और क्यों?
ज्योति को उसके जन्मदिन पर मिठाई बनाने के लिए उसकी माताजी ने दूधवाले भैया के पास 5 लीटर दूध लेने भेजा। दूधवाले भैया के पास दूध को मापने के दो ही बरतन थे — एक 4 लीटर का और दूसरा 3 लीटर का। दूधवाला कभी इस बरतन में, कभी उस बरतन में और कभी पतीले में दूध डाल रहा था। ज्योति ध्यानपूर्वक यह सब देख रही थी। उसे उत्सुकता भी थी कि आखिर वह 5 लीटर दूध कैसे दे सकेगा? दूधवाले भैया ने उसे 5 लीटर दूध दे दिया जिसे लेकर वह घर आ गई। शाम को जन्मदिन के उत्सव पर उसने मित्रों को यह रोचक बात बताई और उनसे पूछा कि बताओ दूधवाले ने उसे 5 लीटर दूध कैसे दिया होगा। अब आप बताइए कि ज्योति ने अपने मित्रों को उत्तर में क्या बताया होगा?