कविता का कमाल
Class 4 · Hindi · 30 Questions
क्या आपको कथा-कहानी सुनना-सुनाना पसंद है? अपने उत्तर का कारण बताइए।
इस लोककथा का सबसे रोचक हिस्सा कौन-सा है और क्यों?
राजा का खजाना मदन की कविता के कारण बचा या राजा के कारण जो कविता को जोर-जोर से बोल रहे थे?
राजमहल में जब मदन ने अपनी कविता सुनाई तो सुनने वाले एक-दूसरे का मुँह क्यों ताकने लगे?
आप इस कहानी का कोई और शीर्षक सुझाइए तथा बताइए कि यह शीर्षक क्यों देना चाहते हैं।
सुरुर-सुरुर का ............ है?
..................... का खोदत है?
"आप कौन हैं, साहब?" उत्तर मिला — .....................
"अब मैं तुझे और बिठाकर नहीं खिला सकती।" मदन की माँ ने ऐसा क्यों कहा?
कहानी में मदन की कविता को विचित्र कहा गया है। क्या आपको भी ऐसा ही लगता है? कारण सहित लिखिए।
राजा को मदन की कविता पहेली जैसी लगी। आपको यह कैसी लगी?
"सुरुर-सुरुर का पीबत है" पंक्ति में पीने के साथ 'सुरुर-सुरुर' शब्द का ही प्रयोग क्यों किया गया है?
राजदरबार में कवि-सम्मेलन हो रहा है। सबसे अच्छी कविता सुनाने वाले को सौ अशर्फियाँ पुरस्कार में मिलेंगी। सौ अशर्फियों से आप क्या समझते हैं?
"सरक-सरक कहाँ भागत है" पंक्ति में 'सरक-सरक' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है? यहाँ 'सरक-सरक' का ही प्रयोग क्यों किया गया है?
"अब कोई चारा नहीं। बस राजा साहब से दया की भीख माँग सकता हूँ।" ऐसा धन्नूनू शाह ने क्यों सोचा?
यदि मदन रोजगार की खोज में घर से बाहर नहीं निकलता तो क्या होता?
अपनी कल्पना और अनुमान से बताइए कि राजमहल कैसा होता होगा।
राजा के खजाने में क्या-क्या होता होगा और कितना-कितना होता होगा?
मदन की कविता से प्रसन्न होकर राजा ने उसे विदा करते समय क्या-क्या उपहार दिए होंगे?
राजा ने मदन को बहुत सारा धन दिया होगा। उसे यह सब कहाँ-कहाँ खर्च करना चाहिए?