मित्र को पत्र
Class 3 · Hindi · 12 Questions
रूपम ने किसे पत्र लिखा और उसमें क्या लिखा है?
पत्र के अनुसार रूपम अपनी गर्मी की छुट्टियाँ बिताने कहाँ गया हुआ है?
आप अपनी गर्मी की छुट्टियाँ बिताने कहाँ गए थे? बताइए।
शारीरिक श्रम के बारे में रूपम की नानीजी ने उसे क्या सलाह दी?
इस पत्र से गुवाहाटी नगर के बारे में आपको क्या-क्या जानकारी मिली?
शारीरिक श्रम करना क्यों आवश्यक है? क्या आप प्रतिदिन कोई शारीरिक श्रम करते हैं?
पत्र के अनुसार रूपम और अभिषेक कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
आपको कौन-कौन से खेल खेलना पसंद है? सूची बनाइए और लिखिए।
क्या आपके घर अथवा विद्यालय में कोई अन्य खेल भी खेले जाते हैं? उनके नाम नीचे लिखिए।
पत्र में 'त्र' तथा 'श्र' संयुक्त अक्षरों का प्रयोग हुआ है। अब आप पत्र में 'त्र' तथा 'श्र' संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने शब्दों को ढूँढकर नीचे लिखिए। आप अपनी सोच से भी 'त्र' तथा 'श्र' संयुक्त अक्षरों के प्रयोग से बने नए शब्द लिख सकते हैं।
शब्द लड़ी बनाइए— जैसे 'घर' में अंतिम वर्ण 'र' है तो अगली कड़ी में 'र' से 'रस्सी' लिखा है। अब आप इस शब्द लड़ी को पूरा कीजिए।
पत्र में आए निम्नलिखित शब्दों में से नाम वाले शब्द (संज्ञा) ढूँढकर उनमें अपनी पसंद का रंग भरिए। उदाहरण – नगर, पर्वत, रूपम आदि