निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य में बदलिए–
वह अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमों में से नेताजी की मूर्ति पर फिट कर देता है।
अपनी छोटी-सी दुकान में उपलब्ध गिने-चुने फ्रेमों में से नेताजी की मूर्ति पर उसके द्वारा फिट कर दिया जाता है।
पानवाला नया पान खा रहा था।
नया पान पानवाले द्वारा खाया जा रहा था।
पानवाले ने साफ़ बता दिया था।
साफ़ पानवाले द्वारा बता दिया गया था।
ड्राइवर ने जोर से ब्रेक मारे।
ड्राइवर द्वारा जोर से ब्रेक मारे गए।
नेताजी ने देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया।
नेताजी द्वारा देश के लिए अपना सब कुछ त्याग दिया गया।
हालदार साहब ने चश्मेवाले की देशभक्ति का सम्मान किया।
हालदार साहब द्वारा चश्मेवाले की देशभक्ति का सम्मान किया गया।
Explanation
कर्मवाच्य में वाक्य बदलते समय वाक्य के कर्म को वाक्य के आरंभ में लाया जाता है, कर्ता के साथ 'द्वारा' जोड़ा जाता है और मूल क्रिया को कर्म के लिंग एवं वचन के अनुसार 'जाना' क्रिया के योग से बदला जाता है। यदि कर्ता के साथ ने प्रत्यय लगा हो, तो उसे हटाकर 'द्वारा' लगाया जाता है।