प्रकृति के उस अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को कैसी अनुभूति होती है?
प्रकृति के अनंत और विराट स्वरूप को देखकर लेखिका को आध्यात्मिक अनुभूति होती है। वह फ़ोटो खिंचवाने के बजाय उस सारे परिदृश्य को अपने भीतर खींच रही थी ताकि महानगर के डार्क रूम में उसे बार-बार देख सके। संपूर्णता के उन क्षणों में हिमशिखर उसे उसके आध्यात्मिक अतीत से जोड़ रहे थे।
लेखिका को अनुभव होता है कि शायद ऐसी ही विभोर कर देने वाली दिव्यता के बीच हमारे ऋषि-मुनियों ने वेदों की रचना की होगी, जीवन के सत्य खोजे होंगे और 'सर्वे भवंतु सुखिनः' का महामंत्र पाया होगा।
प्रकृति का वह सौंदर्य अंतिम संपूर्णता का प्रतीक था, जो इतना प्रभावशाली था कि बड़ा से बड़ा अपराधी भी इसे देख ले तो क्षणों के लिए ही सही 'करुणा का अवतार' बुद्ध बन जाए।
Explanation
The question asks about the author's feelings upon seeing the vast form of nature. As per the text, the author feels a deep spiritual connection. Instead of taking photos, she internalizes the scene. The Himalayas connect her to her spiritual past, making her realize that sages must have composed the Vedas and discovered the mantra 'Sarve Bhavantu Sukhinah' in such divine surroundings. The beauty symbolizes ultimate completeness, possessing such power that it could transform even a hardened criminal into an 'avatar of compassion' (Buddha).