Question 1 of 14beginner💡 UnderstandShort Answer2 marks

डिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक लेखिका को किस तरह सम्मोहित कर रहा था?

Correct Answer

डिलमिलाते सितारों की रोशनी में नहाया गंतोक शहर लेखिका को इस कदर सम्मोहित कर रहा था कि उसे लगा जैसे आसमान उलटा पड़ा हो और सारे तारे बिखरकर नीचे टिमटिमा रहे हों। दूर ढलान लेती तराई पर सितारों के गुच्छे रोशनियों की एक झालर-सी बना रहे थे, जो जगमगाता गंतोक शहर था।

इस रहस्यमयी सितारों भरी रात ने लेखिका में गहरा सम्मोहन जगा दिया था। उन जादू भरे क्षणों में उनका सब कुछ—वह स्वयं, उनकी चेतना और उनका आस-पास—स्थगित और अर्धहीन हो गया था। उनके भीतर-बाहर केवल शून्य था और अतींद्रियता में डूबी रोशनी की वह जादुई झालर थी।

Exercise: प्रश्न-अभ्यास | Q: 1 | (Page 23)
For More Understanding

Explanation

The textbook excerpt describes the author's profound mesmerism upon seeing Gangtok at night. The city's lights appeared like an inverted sky with stars twinkling below, creating a magical fringe of light. This surreal beauty induced a state of transcendence in the author, where her consciousness and surroundings felt suspended, leaving only a sense of emptiness and the magical aura of the city's lights.