Question 4 of 12intermediate💡 UnderstandShort Answer4 marks

भाव स्पष्ट कीजिए–

(क)

छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात।

Answer

'जलजात' का अर्थ कमल का फूल है। कवि कहता है कि तालाब छोड़कर कमल का फूल उसकी झोंपड़ी में खिल रहा है। यहाँ कवि ने बच्चे की दंतुरित मुसकान को जलजात यानी कमल के फूल के रूप में चित्रित किया है। जिस प्रकार कमल तालाब को छोड़कर झोंपड़ी में नहीं खिलता, परंतु बच्चे की मुसकाराहट ने कवि की साधारण झोंपड़ी को भी सुंदर व प्रफुल्लित कर दिया है।

(ख)

छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल बाँस था कि बबूल?

Answer

कवि बच्चे की कोमलता को व्यक्त करते हुए कहता है कि क्या मैंने तुम्हें छू दिया कि शेफालिका के फूल झरने लगे? बच्चा बाँस के समान नरम है या बबूल की तरह कंटीला? यहाँ कवि बच्चे की संवेदनशील प्रकृति को व्यक्त कर रहा है। बच्चा इतना कोमल है कि उसे छूते ही मानो शेफालिका के फूल झरने लगते हैं। कवि यह जानना चाहता है कि बच्चा स्वभाव से नरम है या चिढ़ जाने वाला।

Explanation

The question asks for the meaning of two poetic lines from the poem 'Yah Danturit Muskan' by Nagarjun. Part (k) uses the image of a lotus (jaljaat) blooming in a hut instead of a pond to describe the child's smile bringing unexpected beauty to the poet's ordinary dwelling. Part (kh) uses the imagery of night jasmine flowers falling at a touch, and compares the child's nature to soft bamboo or thorny babool, highlighting the child's delicate and sensitive nature.