विद्युत — चुंबकीय एवं तापीय प्रभाव
Class 8 · Science · 8 Questions
रिक्त स्थान भरिए— (i) वोल्टीय सेल में प्रयुक्त होने वाला विलयन _______________ कहलाता है। (ii) एक धारावाही कुंडली _______________ की भाँति व्यवहार करती है।
सही विकल्प चुनिए— (i) शुष्क सेल, वोल्टीय सेल की तुलना में कम सुवाह्य है। (सत्य/असत्य) (ii) कुंडली तभी विद्युत-चुंबक बनती है जब कुंडली से विद्युत धारा प्रवाहित होती है। (सत्य/असत्य) (iii) एक सेल के उपयोग से बना विद्युत-चुंबक दो सेलों की बैटरी के उपयोग से बने उसी विद्युत-चुंबक की अपेक्षा लोहे के अधिक कागज-क्लिपों को आकर्षित करता है। (सत्य/असत्य)
किसी निक्रोम के तार में अल्प समय के लिए विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है। (i) तार गरम हो जाता है। (ii) तार के नीचे रखे चुंबकीय दिक्सूचक की सुई विक्षेपित हो जाती है। सही विकल्प का चयन कीजिए—
स्तंभ 'क' में दिए गए एकांशों का मिलान स्तंभ 'ख' में दिए गए एकांशों से कीजिए।
| स्तंभ 'क' | स्तंभ 'ख' |
|---|---|
| (i) वोल्टीय सेल | (क) विद्युत तापक हेतु सर्वोधिक उपयुक्त |
| (ii) विद्युत इस्त्री | (ख) विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर कार्य करती है। |
| (iii) निक्रोम तार | (ग) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर कार्य करती है। |
| (iv) विद्युत-चुंबक | (घ) रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा विद्युत उत्पन्न करती है। |
सामान्यतः विद्युत-तापन युक्तियों में निक्रोम तार का उपयोग किया जाता है क्योंकि यह— (i) विद्युत का सुचालक है। (ii) किसी निश्चित परिमाण की विद्युत धारा के लिए अधिक ऊष्मा उत्पन्न करता है। (iii) ताँबे की अपेक्षा सस्ता है। (iv) विद्युत का कुचालक है।
विद्युत-तापन युक्तियों (जैसे— विद्युत कक्ष-तापक अथवा विद्युत हीटर) को प्रायः पारंपरिक तापन विधियों (जैसे— लकड़ी अथवा चारकोल जलाना) की तुलना में अधिक सुविधाजनक माना जाता है। समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इस कथन के समर्थन हेतु कारण बताइए।
मान लीजिए कि अध्याय के आरंभ में उल्लिखित कहानी में सुमना अपने उत्थापक विद्युत-चुंबक प्रदर्श के स्विच को ऑफ करना भूल जाती है। कुछ समय पश्चात लोहे की कील लोहे से बनी कागज-क्लिपों को नहीं उठा पाती है परंतु लोहे की कील के चारों ओर लपेटा गया तार अभी भी गरम है। उत्थापक विद्युत-चुंबक ने क्लिपों को उठाना क्यों बंद कर दिया? संभावित कारण बताइए।
नेहा ठीक वैसी ही कुंडली लेती है जैसी क्रियाकलाप 4.4 में ली गई थी किंतु वह इसके भीतर से लोहे की कील को बाहर निकाल देती है जिससे केवल तार से बनी कुंडली ही रह जाती है। क्या कुंडली अभी भी दिक्सूचक सुई को विक्षेपित करेगी? यदि हाँ, तो क्या विक्षेपण पहले की तुलना में अधिक होगा अथवा कम?