आपका शरीर सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण के प्रति कैसे अनुक्रिया करता है?
सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण विषाणु जैसे रोगजनकों से होते हैं, जो शरीर की सामान्य कार्य प्रणाली को बाधित करते हैं। जब ये रोगजनक हमारे शरीर में प्रवेश करते हैं, तो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली हानिकारक रोगजन्कों से हमें बचाने के लिए अनुक्रिया करती है।
जब हमारा शरीर किसी रोगजनक का पहली बार सामना करता है, तो हमारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया सामान्यतः कम होती है। इसके कारण हमें रोग के लक्षण जैसे — पीड़ा या थकान और संकेत जैसे — ज्वर महसूस होते हैं।
परंतु जब उसी रोगजनक से पुनः सामना होता है, तो शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पहली बार की तुलना में कहीं अधिक प्रबल होती है और शरीर उसे प्रभावी ढंग से रोकता है।
Explanation
पाठ्यसामग्री के अनुसार, सर्दी-जुकाम जैसे संक्रामक रोग विषाणु जैसे रोगजनकों से होते हैं। शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली इनसे लड़ती है। पहली बार संक्रमण पर प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया कम होती है जिससे लक्षण और संकेत दिखाई देते हैं, लेकिन दूसरी बार यह प्रतिक्रिया अधिक प्रबल होती है।