Question 3 of 28intermediate💡 UnderstandShort Answer2 marks

कुत्ते अंडे क्यों नहीं देते एवं मुर्गियाँ जीवित चूजों को जन्म क्यों नहीं देतीं?

Correct Answer

कुत्ते स्तनधारी जंतु हैं, इसलिए इनमें युग्मज का भ्रूण में विकास मादा के शरीर के भीतर ही होता है। माँ का शरीर बच्चे के जन्म होने तक खाद्य पदार्थ एवं ऑक्सीजन प्रदान करता है, इसलिए कुत्ते अंडे नहीं देते बल्कि सीधे बच्चों को जन्म देते हैं।

दूसरी ओर, मुर्गियाँ पक्षी हैं। पक्षियों में निषेचित अंडा (युग्मज) मादा द्वारा बाहर दिया जाता है। अंडे के सेने की प्रक्रिया के दौरान युग्मज का भ्रूण में विकास होता है। प्रत्येक अंडे में मादा इतना खाद्य पदार्थ भरती है कि वह भ्रूण के विकास हेतु तब तक पर्याप्त रहे जब तक वह अंडे से बाहर न आ जाए। इसी कारण मुर्गियाँ जीवित चूजों को जन्म नहीं देतीं।

Exercise: खोजबीन और विचार करें | Q: 3 | (Page 210)
For More Understanding

Explanation

स्तनधारियों और पक्षियों में भ्रूण के विकास की प्रक्रिया अलग-अलग होती है। स्तनधारियों के भ्रूण का विकास मादा के शरीर के भीतर होता है, जबकि पक्षियों में यह अंडे के अंदर बाहरी रूप से होता है।