मिलकर करें मिलान - कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे स्तंभ 1 में दी गई हैं। उन पंक्तियों के भाव या संदर्भ स्तंभ 2 में दिए गए हैं। पंक्तियों का उनके सही अर्थ या संदर्भों से मिलान कीजिए।
1-3, 2-4, 3-1, 4-2
Explanation
सही मिलान इस प्रकार है: (1) 'जिसने साहस को छोड़ दिया, वह पहुँच सकेगा पार नहीं' का अर्थ है - जिसने किसी कार्य को करने का साहस छोड़ दिया हो वह किसी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता। (2) 'जो जीवित जोश जगा न सका, उस जीवन में कुछ सार नहीं' का अर्थ है - जो स्वयं के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित और उत्साहित नहीं कर सकते उनका जीवन निष्फल और अर्थहीन है। (3) 'जिस पर ज्ञानी भी मरते हैं, जिस पर है दुनिया दीवानी' का अर्थ है - जिस देश की ज्ञान-संपदा से समुचा विश्व प्रभावित है। (4) 'सब कुछ है अपने हाथों में, क्या तोप नहीं तलवार नहीं' का अर्थ है - जिस प्रकार युद्ध में तोप और तलवार की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार मनुष्य की प्रगति के लिए साहस और इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।