भारत में 'द्वितीय नगरीकरण' से क्या अभिप्राय है?
प्रथम सहस्राब्दी सा.सं.पू. में, विशेषतः गंगा के मैदानी भाग, सिंधु घाटी के कुछ क्षेत्रों तथा इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में एक नवीन तथा जीवंत नगरीकरण का चरण प्रारंभ हुआ, जिसका क्रमशः संपूर्ण उपमहाद्वीप में विस्तार हुआ।
नगरीकरण के इस नए चरण को प्रायः भारत का ‘द्वितीय नगरीकरण’ कहा जाता है, जो आश्चर्यजनक रूप से आज तक अनवरत चलता आ रहा है। यह नगरीकरण हड़प्पा सभ्यता के विघटन के बाद उत्पन्न हुआ था, जब भारत से नगरीय जीवन लुप्तप्राय रह चुका था।
इस द्वितीय नगरीकरण के साक्ष्य हमें दो प्रमुख स्रोतों से प्राप्त होते हैं — (1) पुरातात्विक उत्खनन, जिनसे इन प्राचीन नगरों के अस्तित्व की पुष्टि होती है, और (2) प्राचीन साहित्य, जैसे – उत्तर वैदिक, बौद्ध तथा जैन साहित्य जिनमें इन नवीन नगरों का विशेष उल्लेख प्राप्त होता है।
Explanation
पाठ्यसामग्री के अनुसार, हड़प्पा सभ्यता के पतन के बाद प्रथम सहस्राब्दी सा.सं.पू. में गंगा के मैदानी भाग और आसपास के क्षेत्रों में जो नया नगरीकरण शुरू हुआ, उसे द्वितीय नगरीकरण कहा जाता है। इसके प्रमाण पुरातात्विक उत्खनन और प्राचीन साहित्य से मिलते हैं।