मौसम को समझना

Class 7 · Social Science Part 1 · 17 Questions

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

हम अपने आस-पास के मौसम का आकलन एवं निरीक्षण किस प्रकार कर सकते हैं?

2intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

भारी वर्षा, तूफान, सूखा और ताप लहर (हीट वेव) जैसी घटनाओं के लिए तैयार रहने में मौसम की भविष्यवाणियां किस प्रकार हमारी सहायता करती हैं?

1beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

आप अपनी स्थानीय भाषा में मौसम का वर्णन करने के लिए किन-किन शब्दों का प्रयोग करते हैं? हॉट, कोल्ड, वॉर्म, चिली, क्रिस्प, प्लेजेंट आदि सामान्यतः अंग्रेज़ी भाषा में उपयोग किए जाने वाले शब्द हैं।

1intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

कल्पना कीजिए कि चेन्नई का कृष्णन कश्मीर में रहने वाले आमिर से वार्तालाप कर रहा है। कृष्णन कह रहा है कि पिछली रात की वर्षा के बाद चेन्नई में ठिठुरन हो गई है। आमिर पूछता है कि वहाँ कितनी ठंड है। कृष्णन आमिर को कैसे बताएगा कि चेन्नई में कितनी ठंड है? आखिरकार, कृष्णन के लिए जो मौसम ठंडा है, वह आमिर के लिए बहुत सुहावना हो सकता है!

2intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

आपके अनुसार मौसम के अधिक सटीक आकलन के क्या लाभ हो सकते हैं? (संकेत – कुछ घंटे अथवा कुछ दिन पहले मौसम के विषय में पूर्व जानकारी आपको कुछ गतिविधियों की योजना बनाने में किस प्रकार सहायता करेगी?)

3intermediate🔧 Apply3 marksLong Answer

अपने आस-पड़ोस के बुजुर्गों से बात कीजिए और उनसे पूछिए कि वे मौसम का पूर्वानुमान कैसे लगाते हैं। वे किन संकेतकों का अवलोकन करते हैं? अपनी क्षेत्रीय भाषा में प्रचलित कुछ कहावतें, जो मौसम के पूर्वानुमान से संबंधित हों, उन्हें लिखिए।

1intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

सूर्य से वर्षा क्यों होती है? क्या आप इसका कारण सोच सकते हैं?

1intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

यहाँ मध्य प्रदेश में एक नगर के तापमान को एक तालिका द्वारा प्रस्तुत किया गया है। सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान कितना है? ताप सीमा (रेंज) का आकलन कीजिए।

दिनांकअधिकतम तापमान (सेल्सियस)न्यूनतम तापमान (सेल्सियस)
28.02.20252916
01.03.20253015
02.03.20253117
03.03.20253218
04.03.20253017
05.03.20252814
06.03.20252915
2intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

कृष्णन और आमिर के बीच हुए वार्तालाप को याद करें। अगर कृष्णन कहता है कि चेन्नई में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है और उसे थोड़ी ठंड लग रही है, तो उसके और आमिर के पास कोई साधन होगा जिससे वे दोनों इसे समझ सकते हों। आमिर द्वारा कृष्णन के कथन पर दी गई प्रतिक्रिया के बारे में आप क्या सोचते हैं?

1intermediate⚖️ Evaluate2 marksShort Answer

आपके अनुसार वायुमंडलीय दाब को मापना क्यों महत्वपूर्ण है? वे कौन हैं जिन्हें इस प्रकार के मापनों की सर्वाधिक आवश्यकता होती है?

1intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

कोच्चि और जयपुर में कहाँ अधिक आर्द्रता होने की संभावना है? इसके बारे में आप क्या सोचते हैं? आप अनुमान लगा सकते हैं कि समुद्र के निकट होने के कारण कोच्चि में जयपुर की तुलना में अधिक आर्द्रता होगी। किंतु हम निश्चित रूप से इसे कैसे जान सकते हैं? यदि हमे कोच्चि और मंगलुरु के बीच आर्द्रता की तुलना करनी हो, तो हम यह कैसे करेंगे? अपने सहपाठियों के साथ चर्चा कीजिए।

1intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

यदि दिल्ली में आर्द्रता 52 प्रतिशत और कोच्चि में 84 प्रतिशत हो, तो दोनों स्थानों में से कहाँ गीले कपड़ों के जल्दी सूखने की संभावना है? यदि दोनों स्थानों पर तापमान समान है, तो कहाँ आपको अधिक पसीना आने की संभावना है?

1intermediate⚖️ Evaluate3 marksEssay

विभिन्न परिस्थितियों में मौसम का पूर्वानुमान किस प्रकार सहायक हैं, इसकी चर्चा समूह में कीजिए। एक सूची बनाइए और बनाने के बाद अपने निकट बैठे समूह के साथ इसे साझा कर चर्चा कीजिए। आप अलग-अलग परिस्थितियों की कितनी श्रेणियों की पहचान कर सकते हैं?

1beginner🧠 Remember3 marksMatching

मौसम के तत्वों का उनको मापने वाले उपकरणों के साथ मिलान कीजिए।

प्रयुक्त उपकरणमौसम के तत्व
(1) आर्द्रतामापी (हाइग्रोमीटर)(क) वर्षण (प्रेसिपिटेशन)
(2) पवन वेगमापी (एनीमोमीटर)(ख) वायुमंडलीय दबाव
(3) वायुदाबमापी (बैरोमीटर)(ग) वायु की दिशा और गति
(4) तापमापी (थर्मामीटर)(घ) आर्द्रता
(5) वर्षामापी (रेन गेज)(ङ) तापमान
2intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

ज्योत्स्ना यह सोच रही है कि जून में मुंबई में अपनी विद्यालय यात्रा के समय कौन-से कपड़े साथ ले जाए। वह मौसम के पूर्वानुमान को देखती है, जो 29 डिग्री सेल्सियस और 84 प्रतिशत आर्द्रता की भविष्यवाणी करता है। आप उसको क्या सलाह देंगे?

3advanced⚖️ Evaluate5 marksLong Answer

कल्पना कीजिए कि आपका एक छोटा समूह वर्षामापी यंत्र स्थापित कर रहा है। यहाँ उसे स्थापित करने के स्थान के कुछ विकल्प दिए गए हैं —

  1. विद्यालय का सब्जी उद्यान।
  2. विद्यालय भवन की छत।
  3. ऊँचे चबूतरे के साथ खुला मैदान।
  4. विद्यालय परिसर की दीवार।
  5. विद्यालय प्रयोगशाला का बरामदा।

अपने समूह के साथ चर्चा कीजिए और सर्वाधिक उपयुक्त स्थान का निर्धारण कीजिए। अपने निर्णय के कारणों को लिखिए।

4advanced🔍 Analyze5 marksCase Study

नीचे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, जम्मू और कश्मीर से ली गई एक सारणी है। उपलब्ध आँकड़ों को देखते हुए, दिखाए गए दिन को, जम्मू और कश्मीर के विभिन्न भागों में मौसम की स्थिति को दर्ज करने हेतु एक लघु आलेख लिखिए। (संकेत – ताप सीमा, अधिकतम और न्यूनतम तापमान, आर्द्रता, वर्षा आदि को सम्मिलित करें।)

दैनिक मौसम मापदंड जम्मू और कश्मीर (सायंकाल) दिनांक – 01-02-2024

केंद्रदिनांक का अधिकतम तापमानदिनांक का न्यूनतम तापमान8:30 बजे से 17:30 बजे तक (मि.मी./ से.मी.)24 घंटे में 8:30 बजे तक होने वाली वर्षा की मात्रा (मि.मी./ से.मी.) दिनांक कोसापेक्षिक आर्द्रता
ACT (°C)NOR (°C)DEP (°C)ACT (°C)NOR (°C)DEP (°C)R/F (mm)S/N (cm)R/FS/N0830 (%)1730 (%)
श्रीनगर6.58.9−2.4-2.40.2−0.7-0.70.9TR0.013.42.48989
काजीगुंड3.28.5−5.3-5.3−0.4-0.4−2.1-2.11.711.810.036.222.09790
पहलगाम1.15.6−4.5-4.5−4.1-4.1−6.1-6.12.06.08.019.423.09696
कुपवाड़ा5.18.5−3.4-3.4−0.7-0.7−2.3-2.31.60.50.021.910.09794
कूकरंग2.66.6−4.0-4.0−1.4-1.4−2.4-2.41.012.08.035.230.09697
गुलमर्ग−2.6-2.61.4−4.0-4.0−7.6-7.6−7.6-7.60.08.26.3535.235.076100
मुजफ्फराबाद8.5−-−-5.6−-−-−-−-25.8−-93−-

ध्यान दें – ACT (एक्चुअल अर्थात वास्तविक), NOR (नॉर्मल अर्थात सामान्य), DEP (डिपार्चर अर्थात सामान्य से हटकर), R/F (रेनफॉल अर्थात वृष्टि), S/N (स्नोफॉल अर्थात हिमपात), TR (ट्रेस अमाउंट अर्थात वर्षण की माप)।