Question 13 of 28intermediate💡 UnderstandShort Answer2 marks

पृथ्वी की सतह से जल का अंत:स्यंदन किस प्रकार होता है?

Correct Answer

पृथ्वी की सतह के नीचे मृदा और चट्टानों से सतही जल के रिसने की प्रक्रिया अंत:स्यंदन कहलाती है। यदि मृदा और चट्टानों के बीच के स्थान अधिक चौड़े, खुले और परस्पर जुड़े हुए हों तो जल अधिक आसानी से अंत:स्यन्दित हो सकता है।

सतह से नीचे अवसादों के छिद्रों और चट्टानों की दरारों से जो जल रिसता है, वह भौम जल के रूप में संचित हो जाता है। अवसादों और चट्टानों की भूमिगत परतें जो छिद्रों में जल भंडारित करती हैं, वे जलभृत कहलाती हैं।

Exercise: 7.4.1 जल का धरती में अंत:स्यंदन | Q: IT13 | (Page 99)
For More Understanding

Explanation

पाठ्यपुस्तक के अनुसार, जल मृदा और चट्टानों के बीच के रिक्त स्थानों से होकर नीचे रिसता है, जिसे अंत:स्यंदन कहते हैं। यह जल भौम जल के रूप में जलभृत में एकत्रित हो जाता है।