मीरा के पद (पद)

Class 7 · Hindi · 27 Questions

1beginner💡 Understand1 markMCQ

"बसो मेरे नैनन में नंदलाल" पद में मीरा किनसे विनती कर रही हैं?

  • संतों से
  • भक्तों से
  • वैजंती से
  • श्रीकृष्ण से
2beginner💡 Understand1 markMCQ

"बसो मेरे नैनन में नंदलाल" पद का मुख्य विषय क्या है?

  • प्रेम और भक्ति
  • प्रकृति की सुंदरता
  • युद्ध और शांति
  • ज्ञान और शिक्षा
3beginner🧠 Remember1 markMCQ

"बरसे बदरिया सावन की" पद में कौन-सी ऋतु का वर्णन किया गया है?

  • सर्दी
  • गर्मी
  • वर्षा
  • वसंत
4beginner💡 Understand1 markMCQ

"बरसे बदरिया सावन की" पद को पढ़कर ऐसा लगता है, जैसे मीरा—

  • प्रसन्न है
  • दुखी है
  • उदास है
  • चिंतित है
6beginner🧠 Remember4 marksMatching

पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए।

  1. नंदलाल
  2. बैजंती माल
  3. सावन
  4. गिरधर
7intermediate💡 Understand4 marksShort Answer

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें पढ़कर आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए। (क) "नन्हीं नन्हीं बूंदन मेघ बरसे, शीतल पवन सोहावन की।" (ख) "मीरा के प्रभु संतन सुखदाई, भक्त वछल गोपाल।"

8intermediate💡 Understand4 marksShort Answer

पाठ को एक बार फिर से पढ़िए, पता लगाइए और लिखिए— (क) पहले पद में श्रीकृष्ण के बारे में क्या-क्या बताया गया है? (ख) दूसरे पद में सावन के बारे में क्या-क्या बताया गया है?

9intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और अपने-अपने समूह में मिलकर इस पाठ की विशेषताओं की सूची बनाइए।

10beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।

11intermediate✨ Create4 marksEssay

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए— (क) मान लीजिए कि बादलों ने मीरा को श्रीकृष्ण के आने का संदेश सुनाया है। आपको क्या लगता है कि उन्होंने क्या कहा होगा? कैसे कहा होगा? (ख) यदि आपको मीरा से बातचीत करने का अवसर मिल जाए तो आप उनसे क्या-क्या कहेंगे और क्या-क्या पूछेंगे?

14intermediate💡 Understand5 marksMatching

नीचे स्तंभ 1 और स्तंभ 2 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलती-जुलती पंक्तियों को रेखा खींचकर मिलाइए—

15intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

"बरसे बदरिया सावन की।" इस पंक्ति में 'बरसे' और 'बदरिया' दोनों शब्द साथ-साथ आए हैं और दोनों 'ब' वर्ण से शुरू हो रहे हैं। पाठ में से इस प्रकार के अन्य उदाहरण ढूँढकर लिखिए।

16intermediate✨ Create3 marksEssay

पाठ के किसी एक पद को एक अनुच्छेद के रूप में लिखिए। उदाहरण के लिए— 'सावन के बादल बरस रहे हैं।' या 'सावन की बदरिया बरसती है...' आदि।

17intermediate🔧 Apply5 marksShort Answer

नीचे आँखों से जुड़े कुछ और मुहावरे दए गए हैं। अपने परिजनों, साथियों, शिक्षकों, पुस्तकालय और इंटरनेट की सहायता से इनके अर्थ समझिए और इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

  1. आँखों का तारा
  2. आँखों पर पर्दा पड़ना
  3. आँखों के आगे अँधेरा छाना
  4. आँख दिखाना
  5. आँख का काँटा
  6. आँखें फेरना
  7. आँख भर आना
  8. आँखें चुराना
  9. आँखों से उतारना
  10. आँखों में खटकना
18intermediate✨ Create4 marksShort Answer

पाठ के किसी एक पद को चुनकर अपने समूह के साथ मिलकर अलग-अलग तरीके से कक्षा के सामने प्रस्तुत कीजिए, उदाहरण के लिए— गायन करना, भाव-नृत्य प्रस्तुति करना, कविता पाठ करना आदि।

19beginner🔧 Apply3 marksShort Answer

"बरसे बदरिया सावन की" पद में सावन का सुंदर चित्रण किया गया है। जब आपके गाँव या नगर में सावन आता है तो मौसम में क्या परिवर्तन आते हैं? वर्णन कीजिए।

20beginner🔧 Apply3 marksShort Answer

सावन की ऋतु में किस-किस प्रकार की ध्वनियाँ सुनाई देती हैं? इन ध्वनियों को सुनकर आपके मन में कौन-कौन सी भावनाएँ उठती हैं? आप कैसा अनुभव करते हैं? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए।

21beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

वर्षा ऋतु में आपको कौन-कौन सी गतिविधियाँ करने या खेल खेलने में आनंद आता है?

22beginner🔧 Apply3 marksShort Answer

सावन के महीने में हमारे देश में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। आपके घर, परिसर या गाँव में सावन में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं? किसी एक के विषय में अपने अनुभव बताइए।

23intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

"बसो मेरे नैनन में नंदलाल" पद में मीरा श्रीकृष्ण को 'संतों को सुख देने वाला' और 'भक्तों का पालन करने वाला' कहती हैं। क्या आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति है जो सदैव आपकी सहायता करता है और आपको आनंदित करता है? विस्तार से बताइए।

Page 1