गिरिधर कविराय की कुंडलियां (कविता)
Class 7 · Hindi · 29 Questions
"बिना विचारे" काम करने के क्या परिणाम होते हैं? पाठ के आधार पर सही उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (✓) बनाइए।
"चित्त में चैन" न पा सकने का मुख्य कारण क्या है?
"बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि लै" पंक्ति द्वारा कौन-सी सलाह दी गई है?
"जो बनि आवे सहज में ताही में चित देउ" पंक्ति का क्या अर्थ है?
हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
"बिना विचारे जो करै सो पाछे पछिताय। काम बिगारे आपनो जग में होत हँसाय।" इन पंक्तियों का क्या अर्थ समझ में आता है?
"बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि लै। जो बनि आवै सहज में ताही में चित देउ।" इन पंक्तियों का क्या अर्थ समझ में आता है?
नीचे स्तंभ 1 में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं, उनसे संबंधित अर्थ वाली स्तंभ 2 की पंक्तियों से उनका मिलान कीजिए।
"बिना विचारे जो करै सो पाछे पछिताय।" कविता में बिना विचार किए कार्य करने के क्या नुकसान बताए गए हैं?
"बिना विचारे जो करै सो पाछे पछिताय।" कुंडलिया में जो बातें सैकड़ों साल पहले कही गई थीं, क्या वे आपके लिए भी उपयोगी हैं? कैसे? उदाहरण देकर समझाइए।
"खान पान समान राग रंग मनहिं न भावे॥" इस पंक्ति में रेखांकित शब्दों के अर्थ शब्दकोश से देखकर लिखिए। प्रत्येक के लिए एक-एक उदाहरण भी दीजिए।
आपने पढ़ा है कि "बिना विचारे जो करे सो पाछे पछिताय...!" कल्पना कीजिए कि आपके एक मित्र ने बिना सोचे-समझे एक बड़ा निर्णय लिया है। वह निर्णय क्या था और उसका क्या प्रभाव पड़ा? इसके बारे में एक रोचक कहानी अपने साथियों के साथ मिलकर बनाइए और कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।
कल्पना कीजिए कि "बीती ताहिं बिसारि दे आगे की सुधि लै...!" कविता निम्नलिखित के लिए लिखी गई है — आप, आपका कोई सहपाठी, आपका कोई परिजन, आपके कोई शिक्षक, कोई पक्षी, कोई पशु। इनकी कौन-कौन सी समस्याएँ होंगी? यह कविता उन्हें कैसे प्रेरित करेगी?
कल्पना कीजिए कि आप एक ऐसे व्यक्ति से मिले हैं, जो हमेशा बीती बातों में खोया रहता है। आप उसे समझाने के लिए क्या-क्या कहेंगे?
अब आप पाठ में दी गई दोनों कुंडलियों को ध्यान से देखिए और अपने-अपने समूह में मिलकर इनकी विशेषताओं की सूची बनाइए। अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
नीचे एक स्तंभ में कविता की पंक्तियों की कुछ विशेषताएँ दी गई हैं और उनसे संबंधित पंक्तियाँ दूसरे स्तंभ में दी गई हैं। कविता की विशेषताओं का सही पंक्तियों से मिलान कीजिए।
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं इनका प्रयोग करते हुए तीनों प्रकार के 'काल' व्यक्त करने वाले तीन-तीन वाक्य बनाइए।
आपने जो वाक्य बनाए हैं, उन्हें ध्यान से देखिए पहचानिए कि इन वाक्यों में किन शब्दों से पता चल रहा है कि वाक्य में कार्य भूतकाल में हुआ, वर्तमान काल में हुआ है या भविष्य काल में होगा? वाक्यों में उन शब्दों को रेखांकित कीजिए।
"खटकत है जिय माहिं कियो जो बिना बिचारे।" का अर्थ है 'बिना सोचे किए गए कार्य मन में चुभते रहते हैं।' क्या आपने कभी ऐसा अनुभव किया है? उस घटना को साझा कीजिए।
"बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि लेइ।" का अर्थ है 'अतीत को भूलना और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।' क्या आप इस बात से सहमत हैं? क्यों? उदाहरण देकर समझाइए।