किस प्रकार के परिवारों की संख्या अधिक है? आपके विचार से ऐसा क्यों है?
वर्तमान समय में, विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में एकल परिवारों की संख्या अधिक दिखाई देती है। एकल परिवार में एक दंपत्ति और उनकी संतान होती है, तथा कई बार यह अकेली माता या पिता और उनके बच्चों तक सीमित होता है।
मेरे विचार से ऐसा इसलिए है क्योंकि आधुनिक जीवन-शैली के कारण कुछ दंपत्ति एकल परिवार को अपना रहे हैं। इसमें वे बुजुर्ग पीढ़ी या अन्य परिजनों से अलग जीवन जीना पसंद करते हैं। नौकरी, शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के कारण लोग संयुक्त परिवारों की तुलना में एकल परिवार की ओर अधिक झुक रहे हैं।
Explanation
पाठ्यसामग्री में संयुक्त और एकल परिवार दोनों का वर्णन है। आधुनिक जीवन-शैली के आयामों के कारण दंपत्ति बुजुर्ग पीढ़ी या अन्य परिजनों से अलग रहने को चुनते हैं, जिससे एकल परिवारों की संख्या बढ़ रही है।