पहली बूंद (कविता)

Class 6 · Hindi · 14 Questions

1beginner💡 Understand1 markMCQ

कविता में 'नव-जीवन की ले अंगड़ाई' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

2beginner💡 Understand1 markMCQ

'नीले नयनों-सा यह अंबर, काली पुतली- से ये जलधर' में 'काली पुतली' है—

3intermediate🔍 Analyze2 marksEssay

अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर क्यों चुने?

5intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

"आसमान में उड़ता सागर, लगा बिजलियों के स्वर्णिम पर, बजा नगाड़े जगा रहे हैं, बादल धरती की तरंगाई।" इस पंक्ति का क्या अर्थ है?

6intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

"नीले नयनों-सा यह अंबर, काली पुतली-से ये जलधर करुणा-विगलित अश्रु बहाकर, धरती की चिर-प्यास बुझाई।" इस पंक्ति का क्या अर्थ है?

7intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

बारिश की पहली बूंद से धरती का हर्ष कैसे प्रकट होता है?

8intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

कविता में आकाश और बादलों को किनके समान बताया गया है?

9intermediate🔍 Analyze4 marksEssay

'आसमान में उड़ता सागर, लगा बिजलियों के स्वर्णिम पर' कविता की इस पंक्ति का सामान्य अर्थ देखें तो समुद्र का आकाश में उड़ना असंभव होता है। लेकिन जब हम इस पंक्ति का भावार्थ समझते हैं तो अर्थ इस प्रकार निकलता है— समुद्र का जल बिजलियों के सुनहरे पंख लगाकर आकाश में उड़ रहा है। ऐसे प्रयोग न केवल कविता की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि उसे आनंददायक भी बनाते हैं। इस कविता में ऐसे दृश्यों को पहचानें और उन पर चर्चा करें।

10intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

'अंकुर फूट पड़ा धरती से, नव-जीवन की ले अंगड़ाई' कविता की इस पंक्ति में 'फूटने' का अर्थ पौधे का अंकुरण है। 'फूट' का प्रयोग ऐसे वाक्यों में कीजिए जहाँ इसके भिन्न-भिन्न अर्थ निकलते हों।

11beginner💡 Understand2 marksEssay

बारिश आने पर आपको कैसा लगता है? बताइए।

12beginner💡 Understand2 marksEssay

आपको कौन-सी ऋतु सबसे अधिक प्रिय है और क्यों? बताइए।

13intermediate🔧 Apply4 marksShort Answer

अत्यधिक गर्मी, सर्दी या बारिश में आपने जो स्थिति देखी है उसका आँखों देखा हाल अपनी कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।

15intermediate🔧 Apply4 marksShort Answer

आपके यहाँ उत्सवों में कौन-से वाद्यंत्र बजाए जाते हैं? उनके बारे में जानकारी एकत्र करें और अपने समूह में उस पर चर्चा करो।

16intermediate✨ Create5 marksEssay

आप भी एक सुंदर इंद्रधनुष बनाइए और उस पर एक छोटी-सी कविता लिखिए। इसे कोई प्यारा सा नाम भी दीजिए।