Question 7 of 17intermediate💡 UnderstandLong Answer4 marks

बिस्मिल की माता जी जब ब्याह कर आईं तो उनकी आयु काफी कम थी।

(क)

फिर भी उन्होंने स्वयं को अपने परिवार के अनुकूल कैसे ढाला?

Answer

बिस्मिल की माताजी ग्यारह वर्ष की आयु में विवाह कर शाहजहाँपुर आई थीं। दादीजी ने अपनी छोटी बहन को बुला लिया जिन्होंने माताजी को गृहकार्य की शिक्षा दी। थोड़े ही दिनों में उन्होंने घर के सभी काम-काज समझ लिए और भोजनादि का ठीक-ठीक प्रबंध करना आरंभ कर दिया।

(ख)

उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति के बल पर स्वयं को कैसे शिक्षित किया?

Answer

माताजी को पढ़ने का शौक खुद ही पैदा हुआ था। मुहल्ले की सखी-सहेलियों में जो शिक्षित थीं, उनसे वे अक्षर-बोध करती थीं। घर का सारा काम निपटाने के बाद जो समय मिलता, उसमें पढ़ना-लिखना करती थीं। परिश्रम के फलस्वरूप थोड़े ही दिनों में वे देवनागरी पुस्तकों का अध्ययन करने लगीं।

Explanation

((क)) पाठ में वर्णित है कि माताजी ने अति कम आयु में भी गृहकार्य सीखकर अपने परिवार के अनुकूल ढल जाने का प्रयास किया। ((ख)) पाठ से पता चलता है कि बिस्मिल की माँ ने अपनी इच्छाशक्ति और परिश्रम से स्वयं को शिक्षित किया।