हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान (यात्रा वृतांत)
Class 6 · Hindi · 22 Questions
हिरण समूह में क्यों खड़े थे?
- भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था
- वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे
- वे बीच खड़े असावधान जिराफ़ की रक्षा कर रहे थे
- सिंह उनसे उदासीन थे अतः उन्हें कोई खतरा नहीं था
अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उस झील का नाम 'परी-तालाब' क्यों पड़ा होगा?
मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम इस तरह के क्यों रखे होंगे?
सिंहों के आस-पास होने के बाद भी जिराफ क्यों खड़ा रहा होगा?
आपको किन-किन बातों पर गर्व होता है? बताइए।
सराहना की तालिका पूरी कीजिए (स्वयं, परिजन, शिक्षक, मित्र, पशु, स्थान, सब्जी, पेड़ के लिए प्रशंसा के वाक्य लिखिए)।
जहाज नैरोबी से शाम 4 बजे उड़ा तो उसे 5 घंटों की उड़ान के बाद रात 9 बजे मॉरिशस पहुँचना चाहिए था। लेकिन वह पहुँचा लगभग दस बजे। क्यों?
मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे?
- गन्ने की खेती अधिकतर भारतीयों द्वारा की जाती है।
- अधिकतर जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।
- सभी भारतवासी परी तालाब पर एकत्रित होते हैं।
- भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि लगभग 50 साल पहले 'परी-तालाब' का नाम बदलकर 'गंगा-तालाब' कर दिया गया है। मॉरिशस के लोगों ने यह नाम क्यों रखा होगा?
क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा, सुना या पढ़ा है जिसके बारे में आपको लगता है कि आप उसे कभी नहीं भूल सकेंगे? उसके बारे में अपने समूह में बताइए।
आप कौन-कौन सी भाषाएँ बोल-समझ लेते हैं? आपके मित्र कौन-कौन सी भाषाएँ बोल-समझ लेते हैं? इसके बारे में तालिका को पूरा कीजिए।
पत्र किसे लिखा गया है?
पत्र किस स्थान से लिखा गया है?
पत्र-लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए क्या शब्द लिखा है?
आपने पढ़ा कि केन्या का राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों से भरा रहता है। पर्यटक जंगली जानवरों को घेरे रहते हैं। क्या इसका उन पशुओं पर कोई प्रभाव पड़ता होगा? अपने उत्तर के कारण भी बताइए।
नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानिए और उनके नीचे रेखा खींचिए —
- "हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है।"
- "भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।"
आपने अब तक किन-किन पशु-पक्षियों से 'मुलाकात' की है? वह मुलाकात कहाँ हुई थी? बताइए।
पत्र किसने लिखा है?
पत्र किस तिथि को लिखा गया है?