Question 6 of 18intermediate💡 UnderstandMatching5 marks

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें इनके सही भावार्थ से मिलाइए।

Correct Answer

1-2, 2-3, 3-4, 4-5, 5-1

Exercise: मिलकर करें मिलान | Q: 6 | (Page Page 124-125)
For More Understanding

Explanation

सही मिलान इस प्रकार है: (1) 'राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था' का भावार्थ है - हवा से भी तेज दौड़ने वाला चेतक ऐसे दौड़ लगा रहा था मानो हवा और चेतक में प्रतियोगिता हो रही हो। (2) 'वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर, या आसमान पर घोड़ा था' का भावार्थ है - शत्रुओं के सिर के ऊपर से होता हुआ एक छोर से दूसरे छोर पर ऐसे दौड़ता जैसे आसमान में दौड़ रहा हो। (3) 'जो तनिक हवा से बाग हिली लेकर सवार उड़ जाता था' का भावार्थ है - चेतक की कुत्ती ऐसी कि लगाम के थोड़ा-सा हिलते ही सरपट हवा में उड़ने लगता था। (4) 'राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था' का भावार्थ है - वह राणा की पूरी निगाह मुड़ने से पहले ही उस ओर मुड़ जाता अर्थात् वह उनका भाव समझ जाता था। (5) 'विकराल बज्र-मय बादल-सा अरि की सेना पर घहर गया' का भावार्थ है - शत्रु की सेना पर भयानक बज्रमय बादल बनकर टूट पड़ता और शत्रुओं का नाश करता।