वस्त्र - वस्तुएँ कैसे निर्मित होती हैं?

Class 5 · The World Around Us · 13 Questions

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

क्या आपने घर पर अथवा किसी अन्य स्थान पर प्राकृतिक सामग्रियों से बुनी हुई वस्तुएँ देखी हैं? वे कौन-सी वस्तुएँ हैं?

2beginner🧠 Remember1 markVery Short

क्या आपने कभी पत्तों, तारों, रस्सियों या अन्य सामग्रियों से बनी वस्तुएँ देखी हैं?

3beginner💡 Understand2 marksShort Answer

आप अपनी कक्षा में ऐसी कौन-सी वस्तुएँ देखते हैं जिन्हें बुनकर तैयार किया गया है? यदि हम कागज की पट्टियों के स्थान पर धागों से बुनाई करें तो वह कपड़ा बन जाता है।

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

क्या आपने कभी घर पर या आस-पड़ोस में किसी को सिलाई करते देखा है? वे क्या बना रहे थे या क्या सिल रहे थे?

2beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

अपनी कमीज या बस्ते को देखिए। क्या आप यह पता लगा सकते हैं कि कपड़े के टुकड़ों को कहाँ-कहाँ सिलाई करके जोड़ा गया है?

1intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

अपने दैनिक जीवन में हम कच्चे टाँकों का उपयोग और कहाँ कर सकते हैं?

2intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

यदि आपकी सिलाई में कहीं पर धागा या एक टाँका टूट जाए तो आपको क्या लगता है कि शेष टाँकों का क्या होगा?

1beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

क्या आपने कभी पुराने कपड़ों का पुनरुपयोग या पुनर्चक्रण किया है? आपने या आपके परिवारजनों ने उनसे क्या बनाया था?

2intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

यदि सिले हुए कपड़े या बुनी हुई चटाई में से एक धागा टूट जाए तो क्या होगा? प्रत्येक धागा क्यों महत्वपूर्ण है?

3beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

किसी व्यस्त व्यक्ति के साथ किसी दर्जी या हथकरघे की दुकान पर जाइए। वहाँ आपने कौन-से मशीन या उपकरण उपयोग में आते हुए देखे?

5beginner💡 Understand2 marksShort Answer

हमें पुराने कपड़े नहीं फेंकने चाहिए। क्यों?

6intermediate💡 Understand3 marksShort Answer

नीचे रेशमकीट के जीवन-चक्र के चरणों को आगे-पीछे दिया गया है। इन्हें पढ़िए और सही क्रम में 1 से 6 तक संख्याएँ लिखिए।

  • व्यस्क रेशमकीट कोकून से बाहर आता है
  • अंडों से छोटे-छोटे रेशमकीट (लार्वा) निकलते हैं
  • रेशमकीट अंडे देता है
  • चक्र पुनः आरंभ होता है
  • रेशमकीट (लार्वा) शहतूत के पत्ते खाते हैं और बड़े हो जाते हैं
  • रेशमकीट (लार्वा) अपने चारों ओर कृमिकोष (कोकून) बुनते हैं
7intermediate🔧 Apply5 marksLong Answer

अपने घर से या आस-पास के दर्जी से विभिन्न प्रकार के वस्त्रों के 5–6 टुकड़े (बचे हुए कपड़े) लीजिए। इन वस्त्रों का ध्यानपूर्वक अवलोकन करके तालिका पूरी कीजिए। किसी बड़े से पूछें या अपनी पुस्तक में ढूँढकर पता करें कि ये वस्त्र किस पदार्थ (रेशे) से बने हैं — सूती, ऊनी, रेशमी, जूट, पॉलिएस्टर या नायलॉन।

वस्त्रों की क्रम संख्याकैसा अनुभव हुआ? (चिकना, खुरदुरा)मोटा/पतलाचमकदार (हाँ/नहीं)खिंचाव (हाँ/नहीं)आपके अनुमान के अनुसार यह किस पदार्थ (रेशे) से बना है?
1.
2.
3.
4.
5.