घुमाव के रूप में कोण

Class 5 · Mathematics · 7 Questions

2beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

वास्तविक जीवन की उन परिस्थितियों के उदाहरण दीजिए जहाँ आपने मोड़ (घुमाव) को देखा हो।

3beginner💡 Understand3 marksFill in the Blanks

रीमा एक ही दिशा में दो बार आधा घूम जाती है। यह एक __________ घुमाव की तरह है। यदि वह एक ही दिशा में 2 चौथाई घूम जाए तब क्या होगा? वह एक __________ घुमाव की तरह होगा। यदि वह एक ही दिशा में 4 चौथाई घूम जाए तब क्या होगा? वह एक __________ मोड़ की तरह होगा। दिनचर्या की कुछ ऐसी वस्तुओं के नाम लिखिए जिनमें घुमाव सम्मिलित हैं उदाहरण के लिए, नल, __________, __________, __________, __________ और __________।

7intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

स्ट्रॉ या पंखे की सहायता से न्यून कोण जैसा घुमाव बनाइए। पुनः एक अन्य न्यूनकोण जैसा घुमाव बनाइए। क्या ये दोनों घुमाव मिलकर एक अन्य न्यूनकोण जैसा घुमाव बना सकते हैं?

6intermediate🔧 Apply5 marksFill in the Blanks

अनुमान लगाइए कि निम्नलिखित स्थितियों में घड़ी की मिनट वाली सुई कितने चक्कर लगाती है। मिनट की सुई की प्रारंभिक स्थिति दी गई है घड़ी के मुख पर मिनट की सुई की अंतिम स्थिति को बनाइए कक्षा में अपने तर्क पर चर्चा कीजिए। (क) जब मिनट की सुई 15 मिनट आगे बढ़ती है तब वह वृत्त का एक __________ चक्कर लगा लेती है। (ख) जब मिनट की सुई 30 मिनट आगे बढ़ती है तब वह वृत्त का एक __________ चक्कर लगा लेती है। (ग) जब मिनट की सुई 45 मिनट आगे बढ़ती है तब वह वृत्त का एक __________ चक्कर लगा लेती है। (घ) जब मिनट की सुई पूर्ण चक्कर का 112\frac{1}{12} भाग घूम लेती है तब वह __________ मिनट आगे बढ़ती है। (ङ) जब मिनट की सुई एक पूर्ण वृत्त घूम लेती है तब वह __________ मिनट आगे बढ़ती है। (च) जब मिनट की सुई एक पूर्ण चक्कर का 16\frac{1}{6} भाग घूम जाती है तब वह __________ मिनट आगे बढ़ती है। (छ) जब मिनट की सुई एक पूर्ण चक्कर का 14\frac{1}{4} भाग घूम जाती है तब वह __________ मिनट आगे बढ़ जाती है।

7beginner🧠 Remember1 markVery Short

घड़ी की सुइयाँ किस दिशा में घूमती हैं?

9beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

नल खोलते, ढक्कन खोलते अथवा नट खोलते समय गति की दिशा का अवलोकन कीजिए। क्या वे दक्षिणावर्त घूमते हैं अथवा वामावर्त?

1advanced🔧 Apply5 marksShort Answer

कक्षा के बच्चे खेल रहे हैं जिसमें शिक्षक उन्हें बता रहे हैं कि उन्हें किस दिशा में घूमना है। दिए गए चक्कर को पूर्ण करने पर बच्चों का मुख किस दिशा में होगा। यह बताकर तालिका पूर्ण कीजिए। तालिका में प्रारंभिक दिशा दी गई है।

प्रारंभिक दिशाघुमावसमाप्ति दिशा
उत्तरदो समकोण, दक्षिणावर्त
दक्षिणदो समकोण, वामावर्त
पूर्वचार समकोण, वामावर्त
पश्चिमचार समकोण, दक्षिणावर्त
उत्तरपाँच समकोण, दक्षिणावर्त
दक्षिण33 समकोण दक्षिणावर्त, 12\frac{1}{2} समकोण दक्षिणावर्त, 12\frac{1}{2} समकोण दक्षिणावर्त
पश्चिमसमकोण दक्षिणावर्त, वामावर्त दिशा में चार बार समकोण