दौड़ते सेकंड

Class 5 · Mathematics · 10 Questions

7intermediate🔧 Apply3 marksMatching

निम्न का मिलान कीजिए।

12 घंटे के प्रारूप में समय24 घंटे के प्रारूप में समय
पूर्वाह्न 06:3001:30 बजे
अपराह्न 08:4523:45 बजे
अपराह्न 11:4506:30 बजे
पूर्वाह्न 04:3020:45 बजे
अपराह्न 07:3004:30 बजे
पूर्वाह्न 01:3519:30 बजे
2intermediate🔧 Apply3 marksNumerical

राघव गणित, अंग्रेजी, हिंदी और हमारे आस-पास की दुनिया जैसे विषयों को पढ़ता है। प्रत्येक विषय को पढ़ने में उसे 50 मिनट लगते हैं। उसके द्वारा लिए गए कुल समय को घंटों और मिनटों में बताइए। अपनी कक्षा के साथ अपनी युक्ति को साझा कीजिए।

3beginner🔧 Apply2 marksNumerical

रघु 8:00 बजे अपने घर से चलकर अपने नाना-जी के घर 9:05 बजे पहुँचता है। उसे नाना-जी के घर पहुँचने में कितना समय लगा।

4intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

ज्योति अपराह्न 6:15 पर खेलने के लिए जाती है। वह 1 घंटा 45 मिनट बाद वापिस लौटती है। वह घर पर किस समय पहुँची?

5intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

रागिनी ने अपना गृहकार्य करने में 1 घंटा 10 मिनट का समय लगाया। उसने इसे अपराह्न 09:40 पर समाप्त किया। उसने अपना गृहकार्य किस समय प्रारंभ किया था?

6intermediate🔧 Apply2 marksNumerical

विद्यार्थियों का एक समूह पूर्वाह्न 08:30 पर भ्रमण के लिए निकला। वे 4 घंटे 10 मिनट बाद वापस लौटे। वे किस समय वापस लौटे?

7beginner🔧 Apply2 marksNumerical

राजी ने अपना गृहकार्य अपराह्न 06:00 पर करना प्रारंभ किया। उसने अपना गृहकार्य 1 घंटा 30 मिनट में समाप्त किया। उसने किस समय अपना कार्य समाप्त किया?

8beginner🔧 Apply2 marksNumerical

आलिया अपराह्न 05:30 पर बाहर खेलने के लिए जाती है और 1 घंटा 10 मिनट के पश्चात वापस लौटकर आती है। वह किस समय वापस लौटती है?

9beginner🔧 Apply2 marksNumerical

यदि एक विद्यालय का भोजन-अवकाश अपराह्न 12:30 पर प्रारंभ होता है और 35 मिनट में समाप्त होता है तो भोजन अवकाश किस समय समाप्त होगा?

10advanced🔧 Apply3 marksNumerical

इस समय अपराह्न 08:35 बजे हैं। 8 घंटे 25 मिनट बाद समय क्या होगा?