मेरा बचपन
Class 5 · Hindi · 10 Questions
आपको लेखक के बचपन की कौन-कौन सी बातें सबसे अच्छी लगीं? वे बातें आपको अच्छी क्यों लगीं?
लेखक के पिता और घर के अन्य सदस्य चौके में बैठे-बैठे क्या-क्या बातें करते होंगे?
लेखक के चचेरे भाई हलधर की आयु कितनी थी?
लेखक ने अपने घरवालों के क्रोध का कारण क्या बताया है?
लेखक के अनुसार, गुल्ली-डंडा और बिलायती खेलों में क्या अंतर है?
इस पाठ में लेखक ने अपने बचपन के किन-किन अनुभवों को याद किया है?
लेखक के बचपन के कौन-कौन से काम आपने भी किए हैं?
अनेक बच्चे कपड़े धोने के लिए काम में आने वाली 'थापी' को बल्ले की तरह उपयोग कर लेते हैं। आप अपने घर या पास-पड़ोस की किन वस्तुओं को खेल-खिलौने की तरह उपयोग में लेते हैं?
लेखक बचपन में अनेक काम उत्साह से दौड़-दौड़कर किया करते थे। आप कौन-से काम बहुत उत्साह से करते हैं?
एक दिन और एक रात में कुल मिलाकर कितने पहर होते हैं?