हमारे ये कलाकार
Class 5 · Hindi · 17 Questions
गुफाओं के चित्र देखते ही निशा के मुँह से 'वाह!' क्यों निकला? आपके मुँह से कब-कब 'वाह!' निकलता है?
निशा, अजंता और एलोरा जाने के लिए क्यों उत्साहित थी?
निशा को अजंता और एलोरा देखकर कैसा लगा?
अजंता की गुफाओं में बने रंग इतने वर्षों बाद भी क्यों फीके नहीं पड़े थे?
यात्रा से लौटने के बाद भी निशा को वे कलाकृतियाँ बार-बार क्यों याद आ रही थीं?
अजंता में निशा ने क्या-क्या देखा?
कैलाश मंदिर के बारे में आपको कौन-सी बात सबसे अधिक आश्चर्यजनक लगी?
मौसी जी ने छोटी और बड़ी गुफा के बारे में क्या बताया?
क्या कारण है कि अजंता की गुफाओं का मुंह पूर्व दिशा में बनाया गया है?
अजंता और एलोरा तक पहुंचने के लिए यातायात के कौन-कौन से साधनों का प्रयोग कर सकते हैं?
यदि अजंता की दीवारों के चित्र बोल सकते तो वे हमें क्या कहानियाँ सुनाते?
मान लीजिए कि आप हजारों वर्ष पहले के संसार में चले गए हैं और आपको अजंता की गुफाओं में एक नया चित्र बनाने का अवसर मिला है। आप क्या बनाएँगे और क्यों?
पाठ में से कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। इन्हें उनके मिलते-जुलते अर्थों के साथ रेखाएँ खींचकर मिलाइए — शब्द: शिलाखंड, गुफा, कुंड, भिक्षु; अर्थ: कंदरा/गुहा, संन्यासी/याचक, चट्टान/पत्थर, तालाब/जलाशय
“निशा और मौसी ने स्टेशन पर ही विश्रामगृह में रात बिताई।” यहाँ ‘विश्रामगृह’ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है — ‘विश्राम’ और ‘गृह’। विश्राम का अर्थ है — आराम। गृह का अर्थ है — घर। अतः विश्रामगृह का अर्थ हुआ — आराम करने का घर या स्थान। पाठ में से ऐसे ही दो शब्दों के मेल से बने अन्य शब्दों को खोजकर उनके अर्थ लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
निशा ने आश्चर्यचकित होकर कहा — “दो हजार वर्ष! पर आज भी इनके रंग ज्यों के त्यों कैसे हैं?” ‘ज्यों का त्यों’ का अर्थ है — कोई परिवर्तन न होना। इसी प्रकार के कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। इनका प्रयोग करते हुए अपनी लेखन-पुस्तिका में वाक्य लिखिए — ज्यों का त्यों, जैसे का तैसा, बिलकुल बैसा ही, बैसा का बैसा, जैसे थे वैसे ही, वास्तविक रूप में
“ऐसे सजीव चित्र थे कि लगता था अभी बोल पड़ेंगे।” “इन मूर्तियों की कारीगरी देखते ही बनती थी।” रेखांकित अंशों को ध्यान में रखते हुए अब नीचे दिए गए वाक्यांशों से वाक्य बनाइए — दंग रह जाना, ऐसा जैसे सपना हो, प्रशंसा के योग्य होना, आँखें न हटा पाना, दिल को छू जाना, कल्पना से परे होना, मन मोह लेना, दृश्य भूल न पाना, दृष्टि थम जाना
निशा को उसकी मौसी ने अजंता और एलोरा की गुफाएँ दिखाईं। इस कारण निशा ने अपनी मौसी को धन्यवाद कार्ड लिखा। अब आप भी अपने किसी संबंधी को धन्यवाद कार्ड लिखिए—