नीम (भाँति-भाँति की पत्तियाँ)
Class 4 · Hindi · 20 Questions
नीम के बारे में आप क्या-क्या जानते हैं?
आपने अपने परिवेश में बहुत से पेड़-पौधे देखे होंगे। कुछ के नाम बताइए।
आप विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान किस आधार पर कर पाते हैं?
पेड़-पौधों से जुड़ा अपना कोई अनुभव सुनाइए, जैसे आपने कोई पौधा लगाया हो या किसी वृक्ष की छाया के नीचे आप खेलते हों।
आपको सबसे अच्छा पेड़ कौन-सा लगता है? आपको यही पेड़ सबसे अच्छा क्यों लगता है?
इस कविता में किन पक्षियों के नाम आए हैं? उनके नाम लिखिए।
नीम से किन-किन रोगों में लाभ हो सकता है? किन्हीं तीन के नाम पता करके लिखिए।
नीम का वृक्ष सबका मन कैसे बहलाता है?
कविता की निम्नलिखित पंक्तियों को पढ़िए — "चिड़िया, कौआ, तोता सबसे अपना नेह जताता नीम" इन पंक्तियों में रेखांकित शब्द 'नेह' का भाव है – प्यार व स्नेह। अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए —
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए — "चले प्रदूषित वायु कभी तो उसको शुद्ध बनाता नीम"
नीचे लिखे भाव कविता की किन पंक्तियों में आए हैं?
वृक्षों की बहुत-सी विशेषताएँ होती हैं, उन विशेषताओं को लिखिए।
आपके परिवेश में जो भी पत्ते दिखते हैं, उनका संग्रहण कीजिए। पत्तों को किसी मोटे कागज पर चिपकाइए। उनकी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए उनके बारे में दो-दो वाक्य लिखिए।
नीचे नीम के बारे में कुछ आधे-अधूरे वाक्य लिखे हैं। सहपाठियों से चर्चा करके इन वाक्यों को पूरा कीजिए —
आपने नीम के बहुत से गुणों के बारे में जाना। इसकी टहनियों, पत्तियों, निबौरियों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसे औषधीय वृक्ष भी कहते हैं। अपने सहपाठियों से चर्चा करके कुछ और औषधीय पेड़-पौधों एवं लताओं के नाम नीचे लिखिए —
आप नीम की डालियों पर रस्सी डालकर झूला झूलने का आनंद लेना चाहते हैं। आप वहाँ झूला डालने गए। कल्पना कीजिए कि नीम की डालियाँ आपसे बातें करने लगीं। उस संवाद को लिखिए —
पगरी में भी, गगरी में भी, और तुम्हारी नगरी में भी। कच्ची खाओ, पक्की खाओ, सिर पर उसका तेल लगाओ। वह क्या है?
वह क्या है जहाँ नदी, नहर, समुद्र है पर गाड़ियाँ नहीं?
वह क्या है जिसे देखा जा सकता है पर छुआ नहीं जा सकता?
मेरा पौधा - पौधा लगाने की गतिविधि। मिट्टी अथवा टिन का खुले मुँह वाला बर्तन लीजिए। बड़ों की सहायता से बर्तन की तली के बीच में एक छेद कीजिए। टूटे हुए घड़े/सुराही के टुकड़े या कंकड़-पत्थर लेकर छेद पर टिकाइए। मिट्टी भरकर बीज बोइए। प्रतिदिन अवलोकन कीजिए।