जयपुर से पत्र (गोलगप्पा)
Class 4 · Hindi · 15 Questions
पत्र — (क) जयपुर से लिखा गया था। (ख) यात्रा के बाद लिखा गया था। (ग) पिता को लिखा गया था। (घ) अमर ने लिखा था।
उसने आमेर के दुर्ग को बहुत बड़ा और पुराना क्यों कहा है?
अनुमान लगाकर बताइए कि उदयपुर को झीलों का नगर क्यों कहा जाता है।
जंतर-मंतर क्या है? भारत में यह जयपुर के अतिरिक्त और कहाँ-कहाँ स्थित है?
शीशमहल है — (क) शिला देवी मंदिर के पास (ख) आमेर के दुर्ग में (ग) हवामहल के पास (घ) रामनिवास बाग में
निम्नलिखित में से किसे सैर (भ्रमण) नहीं कहा जाएगा — (क) ताजमहल देखने के लिए आगरा जाना (ख) बीमारी के उपचार के लिए नगर जाना (ग) पढ़ाई के लिए शिलांग जाना (घ) भारत दर्शन पर जाना
तालिका को ध्यान से पढ़कर उपयुक्त वाक्य लिखिए — (भूतकाल, वर्तमानकाल और भविष्यकाल में वाक्य लिखने हैं)
आप अपने मित्र को पत्र लिखिए। पत्र में आस-पास के भ्रमण-स्थलों और प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताइए।
नीचे दिए गए वाक्य को ध्यान से पढ़िए — हमने घूम-घूमकर जंतर-मंतर देखा। अब इन्हें आगे बढ़ाइए — हमने झूम-झूमकर... हमने कूद-कूदकर... हमने उछल-उछलकर... हमने...
पत्र में संग्रहालय शब्द आया है। ऐसे और भी शब्द पता कीजिए, जैसे– विद्यालय। उन्हें समझिए और अपनी लेखन-पुस्तिका में उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
अपने शिक्षक या किसी बड़े सदस्य के साथ डाकघर जाइए। वहाँ क्या-क्या काम किए जाते हैं, इसकी जानकारी एक कला कीजिए।
सभी विद्यार्थी चार-चार के समूह में भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के चित्रों का संग्रह कर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।
अमर ने जयपुर में क्या-क्या देखा?
उसने कला-संग्रहालय को दर्शनीय क्यों बताया?
नीचे दिए गए उदाहरण को ध्यान से पढ़िए। अब आप भी उसी प्रकार नए शब्द बनाकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए — (उपसर्ग और मूल शब्द से नए शब्द बनाने हैं)