चिड़िया का गीत (ऐसा वर दो | मति की उड़ान)

Class 4 · Hindi · 24 Questions

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

पशु-पक्षियों के लिए घर आवश्यक है या नहीं? कारण भी बताइए।

2beginner💡 Understand2 marksShort Answer

आपके परिवार के सदस्य घर से बाहर क्यों जाते हैं?

4beginner💡 Understand2 marksShort Answer

जब कोई अतिथि आपके घर आता है या आप किसी संबंधी के यहाँ जाते हैं तो आपको कैसा लगता है?

5intermediate🔍 Analyze3 marksEssay

क्या आपको लगता है कि पक्षियों की तरह हम भी धीरे-धीरे बड़े होते हैं और फिर उनकी तरह ही संसार देखते हैं? अपने अनुभव साझा कीजिए।

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

चिड़िया को यह संसार कब-कब छोटा लगा?

2intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

खुले आकाश में उड़ते समय चिड़िया ने क्या-क्या देखा होगा जिससे उसे लगा कि संसार बहुत बड़ा है?

3intermediate💡 Understand2 marksShort Answer

प्रायः सुबह-शाम पक्षियों की चहचहाहट (कलरव) सुनाई देती है। ऐसा क्यों होता है?

3intermediate🔧 Apply3 marksEssay

पहले चिड़िया को लगता था कि यह संसार बहुत छोटा है परंतु सच्चाई कुछ और ही थी। उस समय आपको कैसा लगा जब आपने इनमें से किसी एक को पहली बार देखा — रेलगाड़ी, मेट्रो ट्रेन, मॉल, समुद्र, पहाड़, वायुयान, जलयान, जंगल, चार या छह वीथियों वाली सड़कें, खेत, रेगिस्तान या मरुस्थल, नदी

1intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

कविता की पंक्ति है — 'आखिर जब मैं आसमान में, उड़ी दूर तक पंख पसार।' चिड़िया ने अंततः इतनी दूर तक उड़ान क्यों भरी होगी?

3intermediate🔧 Apply4 marksShort Answer

इतना-सा, उतना-सा, जितना-सा और कितना-सा का वाक्यों में प्रयोग कीजिए और उनके अर्थ भी समझाइए।

2beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

जब शिशु पक्षी चहचहाते हैं तो एक मधुर ध्वनि सुनाई देती है। आइए, हम भी शिशु पक्षियों की तरह चहचहाएँ।

1beginner Create5 marksEssay

चित्र बनाना, गाना और नृत्य करना सभी को पसंद होता है। घोंसले से झाँकता हुआ शिशु पक्षी, हरे-भरे पेड़ की शाखाओं पर बैठा पक्षी, नीले आकाश में पंख फैलाकर उड़ता पक्षी आदि बहुत प्यारे लगते हैं। अब आप भी नीले आकाश में उड़ते हुए पक्षियों का चित्र बनाइए।

1(क)beginner🧠 Remember1 markMCQ

घोंसले से संबंधित उपयुक्त वाक्य को चिह्नित कीजिए —

1(ग)beginner💡 Understand1 markMCQ

'तब मैं यही समझती थी, बस इतना-सा ही है संसार' इन पंक्तियों में 'इतना-सा' का अर्थ है —

2intermediate🔍 Analyze5 marksEssay

एक शिशु पक्षी की तरह आप भी धीरे-धीरे बड़े हो रहे हैं। अब तक आपमें भी कई परिवर्तन आए हैं। नीचे दिए गए शीर्षकों के अनुसार अपने अंदर आए परिवर्तनों को लिखिए — शारीरिक परिवर्तन, विचारों में परिवर्तन, समझ में परिवर्तन, खान-पान में परिवर्तन, चित्रकारी, खेल, गीत-संगीत, पढ़ना-लिखना, नृत्य और अभिनय

3intermediate🔍 Analyze2 marksShort Answer

पक्षियों ने आकाश में उड़कर जाना कि संसार बहुत बड़ा है। हमारे पूर्वजों को यह बात कैसे पता चली होगी?

2beginner💡 Understand4 marksFill in the Blanks

नीचे दिए गए वाक्यों में कुछ रिक्त स्थान हैं और कुछ शब्द रेखांकित किए गए हैं। उन शब्दों से वाक्यों को पूरा कीजिए जो रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ रखते हैं —

1intermediate🔧 Apply3 marksShort Answer

पक्षी भोजन की खोज में घोंसले से बाहर उड़ते हैं। यह जानना रोचक होगा कि कौन-सा पक्षी क्या खाता है। नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। पता कीजिए कि वे क्या खाते हैं — बाज, हंस, तोता, बगुला, कबूतर, उल्लू

1intermediate🔍 Analyze5 marksShort Answer

नीचे कुछ रोचक और चुनौतीपूर्ण पहेलियाँ दी गई हैं, शीघ्रता से उनका उत्तर दीजिए —

3beginner💡 Understand2 marksShort Answer

जब परिवार के सदस्य बाहर जाते हैं या बाहर से आते हैं तो आपको कैसा लगता है और क्यों?

Page 1