आसमान गिरा (चेरापूँजी के मेहमान)
Class 4 · Hindi · 20 Questions
खरगोश को ऐसा क्यों लगा कि आसमान गिर रहा है? यदि आप खरगोश के स्थान पर होते तो क्या करते?
क्या आपने कभी आसमान से किसी वस्तु को गिरते हुए देखा है? अपने-अपने अनुभव साझा कीजिए।
यदि आप शेर के स्थान पर होते तो खरगोश को किस प्रकार समझाते? कक्षा में चर्चा कीजिए।
इस कहानी से मिलती-जुलती कोई दूसरी घटना या कहानी कक्षा में सुनाइए।
इस कहानी में किन-किन पात्रों का उल्लेख हुआ है? उनके नाम क्रम से लिखिए।
"आसमान गिर रहा है, भागो! भागो! जल्दी भागो!" खरगोश की यह बात सुनकर आपके अनुसार पशुओं को क्या करना चाहिए था?
डरकर भागते हुए खरगोश को सबसे पहले कौन मिला?
हाथी ने जब शेर से कहा कि आसमान गिर रहा है, तब शेर ने क्या किया?
"तो यही तुम्हारा आसमान था। लो फिर आसमान गिरा। भागो!" यह कथन किसके द्वारा कहा गया है?
आपके अनुसार खरगोश के आस-पास कौन-सा फल गिरा होगा?
कहानी में आपको कौन-सा पात्र सबसे अच्छा लगा और क्यों?
यदि शेर भी भगदड़ में शामिल हो जाता और प्रश्न न पूछता तो क्या होता?
निम्नलिखित पंक्तियों को नीचे दिए गए उचित विराम चिह्नों की सहायता से पूरा कीजिए —
निम्नलिखित शब्द-युग्मों की सहायता से एक-एक वाक्य लिखिए —
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए और दिए गए उदाहरण के अनुसार प्रश्न बनाइए —
नीचे दिए गए शब्दों में मात्रा लगाकर और हटाकर नए-नए शब्द बनाइए।
आसमान पर आधारित कुछ मुहावरे नीचे दिए गए हैं। इन मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
कल्पना कीजिए कि यदि खरगोश के स्थान पर शेर और शेर के स्थान पर खरगोश होता तो क्या होता। अपनी कहानी बनाइए और कक्षा में सहपाठियों को सुनाइए।
कहानी में खरगोश कुछ गिरने की ध्वनि सुनकर घबरा गया। यदि ऐसी ही ध्वनि हाथी ने सुनी होती तो क्या वह भी इतना घबराता? सोचिए और अपनी बात सहपाठियों को सुनाइए।
यदि खरगोश के स्थान पर कौआ चौंक जाता और उड़ने लगता तो उसे रास्ते में कौन-कौन मिलता और उससे क्या-क्या पूछता? कल्पना कीजिए और एक कहानी सुनाइए।