आपके घर के कई कोनों में चीटी आती-जाती है। एक दिन वह आपको रोककर आपसे कुछ कहती है। आपके और उसके बीच क्या-क्या बातें हुई होंगी, लिखिए —
आप — नमस्ते चीटी! आज आप अकेली आई हैं?
चीटी — नमस्ते! हाँ, आज मैं अकेली हूँ। मेरी सारी सहेलियाँ दाना लेने गई हैं।
आप — आप इतनी छोटी हो, फिर भी इतना भारी दाना कैसे उठाती हो?
चीटी — हम छोटी होते हुए भी बड़े-बड़े काम करती हैं। हम कभी घबराती नहीं। मेहनत ही हमारी पूजा है।
आप — आप लोग इतनी मेहनत क्यों करते हो?
चीटी — हम अपना घर सजाते हैं, खाना इकट्ठा करते हैं। श्रम का राग गाते हैं। धूप हो या वर्षा, हम काम करते रहते हैं।
आप — आप सच में बहुत अच्छी हो! मुझे भी अपनी पढ़ाई में मेहनत करनी चाहिए।
चीटी — बिल्कुल! छोटे-छोटे कदम से बड़े पर्वत भी चढ़े जाते हैं। कभी हार मत मानो!
Explanation
यह प्रश्न कविता 'चींटी' पर आधारित है। कविता में चींटी की मेहनत, श्रम, घबराना नहीं, छोटे-छोटे कदमों से पर्वत चढ़ना, घर सजाना जैसे गुण बताए गए हैं। छात्रों को इन्हीं गुणों को आधार बनाकर संवाद लिखना है।