चंद्रयान (संवाद)

Class 3 · Hindi · 26 Questions

1beginner🧠 Remember2 marksEssay

आप आकाश में सूरज, चाँद, तारे एवं बहुत कुछ और भी देखते हैं। चाँद से जुड़ा अपना कोई अनुभव, कोई रोचक बात या कोई कविता सुनाइए।

2beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

आपने कक्षा दो की अपनी पाठ्यपुस्तक सारंगी 2 में चाँद के बारे में पढ़ा है न! कुछ याद करके सुनाइए कि क्या पढ़ा था?

3beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

आपको कुछ ऐसे त्योहारों के बारे में अवश्य पता होगा जिनका चाँद के दिखने से बहुत गहरा संबंध है। याद करके बताइए कि वे कौन-से त्योहार हैं?

4beginner🧠 Remember2 marksShort Answer

आपने चंद्रयान के बारे में जो कुछ सुना, पढ़ा या देखा है, बताइए।

1beginner💡 Understand2 marksShort Answer

यह पाठ अध्यापिका और विद्यार्थियों के बीच एक संवाद है। यह संवाद किस विषय पर है?

2(i)beginner🧠 Remember1 markMCQ

चाँद पर जाने के लिए किस वाहन का प्रयोग किया जाता है?

2(ii)beginner🧠 Remember1 markMCQ

अभी हाल ही में चाँद पर सफलतापूर्वक उतरने वाले यान का क्या नाम है?

2(iii)beginner💡 Understand1 markMCQ

वैज्ञानिक चाँद पर क्यों जाना चाहते हैं?

2(iv)intermediate💡 Understand1 markMCQ

चंद्रयान-2 के विषय में कौन-सी बात सही है?

3(क)intermediate✨ Create2 marksEssay

कल्पना कीजिए कि आपको चाँद पर भेजा जा रहा है, आप अपने साथ किसे ले जाना चाहेंगे और क्यों?

3(ख)intermediate✨ Create2 marksEssay

चाँद पर जाने से पहले किस तरह की व्यवस्था करेंगे?

4beginner🔧 Apply2 marksFill in the Blanks

'यान' जोड़कर शब्द बनाइए — चंद्र — ....................., वायु — ....................., जल — .....................

5(i)intermediate🔧 Apply4 marksLong Answer

रात्रि को लगभग 10 मिनट के लिए अपने घर के किसी बड़े सदस्य के साथ, पंद्रह दिनों तक आकाश में चाँद को देखिए। अपनी डायरी में चाँद के आकार को लेकर अपना अवलोकन लिखिए। अपने अवलोकन के आधार पर चाँद के बढ़ते-घटते आकार का चित्र बनाइए।

5(ii)intermediate🔧 Apply2 marksShort Answer

आपने अपने घर के बड़ों या फिर सहपाठियों से 'अमावस्या' और 'पूर्णिमा' के बारे में सुना होगा। ईद के त्योहार को भी चाँद दिखने पर मनाया जाता है। पता लगाइए कि इन दिनों में चाँद का आकार कैसा होता है?

6intermediate✨ Create3 marksShort Answer

यदि चंद्रयान-3 से जुड़े वैज्ञानिक आपके विद्यालय में आएँ तो आप उनसे कौन-से प्रश्न पूछना चाहेंगे? कोई तीन प्रश्न लिखिए।

1beginner🔧 Apply2 marksShort Answer

"अब चंद्रयान-3 चाँद पर घूम-घूमकर पता लगा रहा है..." ऊपर लिखे वाक्य में 'घूम-घूमकर' शब्द पर ध्यान दें। हम अपनी बातचीत में कभी-कभी एक शब्द को दो बार कहते हैं। इस तरह के कुछ और शब्द बनाइए और दिए गए स्थान में लिखिए।

2(क)beginner💡 Understand1 markFill in the Blanks

विज्ञान की नई खोज करने वाले .....................

2(ख)beginner💡 Understand1 markFill in the Blanks

देश की रक्षा करने वाले .....................

2(ग)beginner💡 Understand1 markFill in the Blanks

शिक्षा देने वाले .....................

2(घ)beginner💡 Understand1 markFill in the Blanks

रोग की चिकित्सा करने वाले .....................

Page 1