बया हमारी चिड़िया रानी!
Class 3 · Hindi · 9 Questions
चिड़िया अपना घर बनाने के लिए तिनके कहाँ से लाती होगी?
आपने किन-किन पक्षियों के घोंसले देखे हैं?
बया रानी अपना घर तिनकों से बनाती है। हम अपना घर बनाते समय किन-किन वस्तुओं का उपयोग करते हैं? सोचकर लिखिए।
पढ़िए, समझिए और रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए — बया के काम और आपके काम की तालिका पूरी कीजिए।
नीचे लिखे विपरीत अर्थ वाले शब्दों का मिलान कीजिए — दूर, ऊँची, रोना, ठंडा का मिलान नीची, निकट, हँसना, गर्म से कीजिए।
नीचे दिए गए शब्दों में से तुक मिलने वाले शब्दों को ढूँढकर लिखिए — रानी, लाती, आकर, कहेंगे, जब, तिनके, तब, बनाती, रहेंगे, लाकर, पानी, जिनके
जब एक हो तो वह 'तिनका' कहलाता है और अनेक हों तो 'तिनके'। नीचे दिए गए एकवचन शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए — दाना, अंडा, बच्चा
पाठ में बया रानी नदियों से पानी लाती है। वह नदियों के अतिरिक्त कहाँ-कहाँ से पानी लाती होगी? रिक्त स्थानों में लिखिए।
आओ बया के लिए घर बनाएँ — केतकी बया के लिए घर बना रही है। क्रम से बताइए कि उसे क्या पहले करना चाहिए और क्या बाद में — (क) केतकी ने बया के लिए बनाए घर पर रंग लीपा (ख) नन्ही चिड़िया केतकी के बनाए घर में चली गई (ग) केतकी ने चिड़िया के घर को अपने दादाजी की मदद से पेड़ की टहनी पर टाँग दिया (घ) केतकी ने सोचा कि उसे बया के लिए घर बनाना चाहिए (ङ) केतकी ने माँ से गत्ते, कील, कुछ कतरनें और कैंची माँगी (च) केतकी ने माँ की मदद से एक सुंदर-सा घर बनाया