बादल
Class 2 · Hindi · 14 Questions
बादल कैसे बरसते हैं?
मोर कैसे नाचते हैं?
हवा कैसे चलती है?
बारिश आने से पहले कैसा मौसम होता है?
बारिश कैसे होती है?
आपको बारिश के मौसम की सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
क्या बारिश से कभी कोई परेशानी भी होती है?
'बादल' शब्द सुनने पर आपको बिजली, मोर आदि की तरह अन्य कौन से शब्द याद आते हैं? इन शब्दों को लिखिए और आपके शब्द 'बादल' शब्द से कैसे जुड़ते हैं, सभी को बताइए।
इन शब्दों को पढ़िए। बच्चों और वस्तुओं के नामों को अलग-अलग लिखिए।
पहेली: काली भूरी नीली है, लाल गुलाबी पीली है, बरखा से यही बचाती है, धूप नहीं आ पाती है। रहती है सिर के ऊपर, फैली रहती है तन कर, सुंदर सी है, जानो तुम, अपने सिर पर तानो तुम।
ऊपर देखो उड़ा जा रहा, मुड़ा जा रहा अब ये, लेकिन वापस भी आएगा, मगर न जानें कब ये। आसमान में उड़ जाता है, डैने कितने भारी, क्या चिड़िया है, अरे नहीं, यह काफी बड़ी सवारी।
जब आसमान में बादल हों, आसमान को ध्यान से देखिए। आपको कौन-कौन से आकार दिखाई देते हैं? इन बादलों के आकारों के चित्र अपनी कॉपी में बनाइए। आसमान और बादलों के बारे में कुछ वाक्य भी लिखिए।
समाचार पत्र में मौसम की जानकारी अपने मित्रों के साथ मिलकर पढ़िए।
कक्षा में अपने शिक्षक की सहायता से समाचार पत्र में बारिश / आसमान / चाँद / तारे आदि से संबंधित कोई समाचार पढ़िए।